Jaya Bachchan On Amitabh Bachchan Zanzeer: हाल की डॉक्यूमेंट्री 'एंग्री यंग मेन' में, जावेद अख्तर और सलीम खान की दोस्ती और फिर अलग होने की कहानी कही गई है. इस डॉक्यूमेंट्री में की सेलेब्स के इंटरव्यू लिए गए हैं जिसके चलते कई खुलासे भी हुए हैं. इस सीरीज में जय़ा बच्चन ने भी एक शॉकिंग खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वे पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जंजीर’ में अमिताभ बच्चन संग काम नहीं करना चाहती थीं. चलिए जानते हैं जया बच्चन ने इसकी क्या वजह बताई थी.

'जंजीर' ने बदल दी थी अमिताभ की किस्मत
अमिताभ बच्चन सदी के महानायक हैं उन्होंने अपने करियर में तमाम हिट फिल्में दीं. हालांकि एक वक्त ऐसा भी आया था की अमिताभ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रही थीं. ऐसे में सलीम-जावेद ही थे जिन्होंने उनकी क्षमता देखी और उन्हें 'जंजीर' में इंस्पेक्टर विजय के रोल के लिए रिकमंड किया था. रिलीज होने के बाद 'जंजीर'एक ऐसी फिल्म साबित हुई जिसने अमिताभ के करियर की दिशा बदल दी थी. हालांकि शुरू में 'जंजीर' देव आनंद को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने गाने की कमी पर चिंता जताते हुए इसे ठुकरा दिया था. उनका मानना था कि यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच नहीं पाएगी. हालांकि इस फिल्म के बाद अमिताभ बच्चन का सितारा चमक गया था.

जया बच्चन 'जंजीर' क्यों नहीं करना चाहती थीं
वहीं डॉक्यूमेंट्री में, जया बच्चन ने खुलासा किया कि वह शुरुआत में 'जंजीर' नहीं करना चाहती थीं. उन्होंने कहा, “मैं कभी भी मेल सेंट्रिक सिनेमा का हिस्सा नहीं बनना चाहती थी. ज़ंजीर एक मेल-सेंट्रिक फिल्म थी. प्रकाश मेहरा ने कई दूसरी फीमेल एक्टर्स को भी 'जंजीर' का ऑफर दिया था लेकिन सभी ने मना कर दिया. उन्होंने कहा,प्रकाश मेहरा ने फिर मुझसे कहा 'आप 'ना' नहीं कह सकते. हमें आपकी जरूरत है.'' जया बच्चन ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने ये फिल्म इसलिए भी की थी कि उन्हें उनके को-एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. जया ने कहा "तो, मैंने सोचा कि कम से कम हमें एक साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा."

बता दें कि ज़ंजीर की रिलीज़ के एक महीने बाद जून 1973 में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने शादी कर ली थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

यह भी पढ़ें: Kolkata Doctor Rape Murder Case: 'जैसे इनके बाप का राज चल रहा हो...', किस पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा?

from Parineeti Chopra ने भाईयों के साथ वीडियो कॉल पर सेलिब्रेट किया रक्षाबंधन का त्योहार, फैंस को दिखाई झलक https://ift.tt/rxwktb8
https://ift.tt/WlmOPNg
Monday, August 19, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» अमिताभ बच्चन संग Zanzeer नहीं करना चाहती थीं जया बच्चन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

0 comments:
Post a Comment