Stree 2 Box Office Collection Day 5: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 इस समय हर जगह छाई हुई है. इस फिल्म ने पांच दिन में ही इतने रिकॉर्ड बना लिए हैं जिसका किसी को अंदाजा ही नहीं था. सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए फिल्म ने पहले दिन 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था और अब पांच दिनों में 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. स्त्री 2 ने पांच दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी इस बात की उम्मीद सभी को थी लेकिन इतनी जल्दी इतना बड़ा कलेक्शन कर लेगी ये किसी ने नहीं सोचा था. सोमवार को रक्षाबंधन का फिल्म को फायदा हुआ है.

पांचवें दिन किया इतना कलेक्शन

स्त्री 2 ने पांच दिनों में सारे टेस्ट पास कर लिए हैं. फिल्म ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 37 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद टोटल कलेक्शन 228.45 करोड़ हो गया है.

फिल्म ने पहले दिन प्रिव्यू समेत 60.3 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन 31.4 करोड़, तीसरे दिन 43.85 करोड़, चौथे दिन 55.9 करोड़ और पांचवें दिन 37 करोड़ का कलेक्शन किया है.

वीकेंड और त्योहार की छुट्टी का स्त्री 2 को बहुत फायदा हुआ है. अब वीक डे में इसकी कमाई पर कितना असर होता है वो देखना होगा. वर्ल्डवाइड भी स्त्री 2 शानदार कलेक्शन कर रही है. वर्ल्डवाइड तो फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है.

सारी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्त्री 2 के साथ सिनेमाघर पर अक्षय कुमार की खेल खेल में रिलीज हुई थी. ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है. इसके अलावा जॉन अब्राहम और शारवरी वाघ की वेदा भी रिलीज हुई है. ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई हैं. जहां अक्षय की फिल्म अभी तक सिर्फ 15 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है वहीं वेदा भी 15.50 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/oKsEnOZ Films: इन 5 हॉरर फिल्मों से Stree 2 के मेकर्स ने कमा डाले 538 करोड़, खर्च किए थे सिर्फ 210 करोड़

from Raksha Bandhan 2024: ट्रेडिशनल लुक में दिखी रणबीर की क्यूट राहा, मॉम आलिया भट्ट की गोद में दिए पोज https://ift.tt/nBkNpif
https://ift.tt/E9Y28zJ
Monday, August 19, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» Stree 2 Box Office Collection Day 5: रक्षाबंधन पर 'स्त्री 2' ने रचा इतिहास, 5 दिन में ही 200 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

0 comments:
Post a Comment