Stree 2 Box Office Collection Day 12: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर फुल स्पीड से दौड रही है. रिलीज के एक हफ्ते में ही इस फिल्म ने साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था. वहीं दूसरे हफ्ते में भी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की रफ्तार धीमी होने का नाम नहीं ले रही है. दूसरे वीकेंड पर ताबड़तोड़ कलेक्शन करने के बाद चलिए जानते हैं ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंडे कितनी कमाई की है?

‘स्त्री 2’ ने दूसरे मंडे कितना किया कलेक्शन?
अमर कौशिक की लेटेस्ट डायरेक्शनल फिल्म ‘स्त्री 2’ ने कमाल कर दिखाया है. फिल्म 15 अगस्त 2024 को अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम स्टारर वेदा के साथ सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. श्रद्धा कपूर की फिल्म के आगे अक्षय और जॉन की बड़े बजट की फिल्में पहले ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर लुढ़क गईं. वहीं ‘स्त्री 2’ गजब कारोबार कर रही है. ये फिल्म दिल जीतने के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड भी तोड़ रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पहले हफ्ते में ‘स्त्री 2’ ने 291 करोड़ कमा लिए थे.

वहीं दूसरे हफ्ते में एंट्री करते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दौड़ लगा दी. दूसरे फ्राइडे ‘स्त्री 2’ ने 4.17 फीसदी तेजी दिखाते हुए 17.5 करोड़ कमाए तो दूसरे शनिवार फिल्म ने 88.57 फीसदी के तगड़े जंप के साथ 33 करोड़ रुपये बटोर लिए. वहीं दूसरे रविवार को ‘स्त्री 2’ को देखने लिए ऑडियंस थिएर में उमड़ पडी और इसी के साथ इसने 42.4 करोड़ का धुआंधार कलेक्शन किया. वहीं अब ‘स्त्री 2’ की रिलीज के दूसरे मंडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के दूसरे मंडे यानी 12वें दिन 17 करोड़ का कलेक्शन किया.

इसी के साथ ‘स्त्री 2’ का 12 दिनों का कुल कारोबार अब 401.55 करोड़ रुपये हो गया है.

‘स्त्री 2’ ने 12वें दिन भी चटाई बाहुबली 2, जवान सहित इन फिल्मों को धूल
‘स्त्री 2’ की कमाई में रिलीज के 12वें दिन गिरावट देखी गई. बावजूद इसके श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन बाहुबली 2, सुल्तान, जवान, वॉर, गदर 2 और एनिमल का भी रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. और पठान के बाद 12वें दिन दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है

पठान ने 12वें दिन 27.5 करोड़ कमाए थे

स्त्री 2 ने 12वें दिन 17 करोड़ कमाए

बाहुबली 2 का 12वें दिन का कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये था

सुल्तान ने 12वें दिन 15.18 करोड़ की कमाई की थी.

जवान का 12वें दिन का कलेक्शन 14.25 करोड़ रुपये था

वॉर ने रिलीज के 12वें दिन 13.2 करोड़ की कमाई की थी

गदर 2 का 12वें दिन का कलेक्शन 12.1 करोड़ था

एनिमल ने 12वें दिन 12 करोड़ ही कमाए थे.

‘स्त्री 2’ के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने तो लीड रोल प्ले किया ही है वहीं इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, आपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी ने भी अहम किरदार निभाया है. फिल्म में अक्षय कुमार, तमन्ना भाटिया और वरुण धवन का कैमियो ने भी धमाल मचा दिया है.

ये भी पढ़ें-महाभारत में 'कंस' के रोल ने इस एक्टर की इमेज कर दी थी खराब, असल जिंदगी में लोग करने लगे थे नफरत

from किस फिल्म को देख आदित्य चोपड़ा को आया था 'धूम' बनाने का आइडिया? जानें दिलचस्प किस्से https://ift.tt/o19z3pY
https://ift.tt/oVDP7cI
Monday, August 26, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» Stree 2 Box Office Collection Day 12: 'स्त्री 2' ने दूसरे मंडे भी किया ताबडतोड़ कलेक्शन, मिट्टी में मिलाया 'बाहुबली 2' से 'जवान' तक का रिकॉर्ड

0 comments:
Post a Comment