Sidebar Ads

Thursday, August 15, 2024

Stree 2 Vs Khel Khel Mein Vs Veda BO Day 1:'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर सबको धो डाला, अक्षय-जॉन अब्राहम की फिल्म का बुरा हाल, जानें कमाई

Stree 2 Vs Khel Khel Mein Vs Veda BO Day 1: 15 अगस्त को सिनेमाघरों में तीन बड़ी फिल्मों 'स्त्री 2', 'खेल खेल में' और 'वेदा' का महाक्लैश हुआ. तीनों ही फिल्में अलग अलग जॉनर की हैं बावजूद इसके 'स्त्री 2' ने सबकी वाट लगा दी. श्रद्धा कपूर स्टारर ये फिल्म रिलीज से पहले से ही अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्मों से आगे चल रही थी. वहीं सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद तो फिल्म ने गर्दा ही उड़ा दिया. चलिए यहां जानते हैं 'स्त्री 2', 'खेल खेल में' और 'वेदा' का पहले दिन का कलेक्शन कितना रहा?

'स्त्री 2' ने पहले दिन कितना किया कलेक्शन
'स्त्री 2' ने कमाल कर दिखाया है. इस फिल्म के ट्रेलर और सॉन्ग की वजह से इसका रिलीज से पहले ही खूब बज बन गया था. जिसके चलते इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म की पहले दिन के लिए बंपर एडवांस बुकिंग हुई थी. वहीं सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद तो इस  फिल्म को देखने के लिए दर्शकों का हुजूम ही उमड़ पड़ा. इसी के साथ 'स्त्री 2' ने रिलीज के पहले ही दिन 'खेल खेल में' और 'वेदा' की छुट्टी कर दी. फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट की दमदार परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है. इसी के साथ फिल्म की पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'स्त्री 2' ने रिलीज के पहले दिन 46 करोड़ की कमाई की.

वहीं बुधवार को प्रेड प्रीव्यू से फिल्म ने 8.3 करोड़ रुपये कमाए थे.

इसी के साथ 'स्त्री 2' का कुल कलेक्शन 54.35 करोड़ रुपये हो गया है.

'वेदा' ने पहले दिन कितनी की कमाई?
निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित और जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ स्टारर ‘वेदा’ भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई. इस एक्शन पैक्ड फिल्म की काफी तारीफ हो रही है हालाकि ये फिल्म ‘स्त्री 2’ से कमाई के मामले में काफी पीछे रह गई है. लेकिन इसने अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ पर बढ़त बना ली है. इस बीच ‘वेदा’ की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘वेदा’ ने रिलीज के पहले दिन सभी भाषाओं में 6.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

इस फिल्म को गुरुवार, 15 अगस्त 2024 को हिंदी में 35.63 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रेट मिला.

'खेल खेल में' ने ओपनिंग डे पर कितना किया कलेक्शन
'खेल खेल में' 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्मों में कमाई के मामले में सबसे पीछे चल रही है. हालांकि अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, एमी विर्क और फरदीन खान स्टारर इस फिल्म की भी खूब तारीफ हो रही है. अक्षय कुमार ने भी एक अर्से बाद कॉमेडी जॉनर फिल्म में एंट्री की है. हालांकि इस फिल्म की कमाई पर  स्त्री 2 और वेदा की रिलीज का असर पड़ा है. वहीं अब 'खेल खेल में' की पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'खेल खेल में' में ने रिलीज के पहले दिन 5 करोड़ की कमाई की है.

हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत हेर-फेर हो सकता है.

'स्त्री 2' पड़ी 'खेल खेल में' और 'वेदा' पर भारी
'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर सबको धो डाला है, ये फिल्म अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा'  पर भारी पड़ी है. 'स्त्री 2'  के आगे दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पस्त नजर आई. अब वीकेंड पर रक्षाबंधन की छुट्टी पर देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार करती हैं.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/TcCw6DR 2 Box Office Collection Day 1: स्त्री 2’ ने की महाबंपर ओपनिंग, KGF 2, वॉर' और 'गदर 2' को चटाई धूल, बनी साल की सबसे बड़ी फिल्म

from सिर्फ 25 लाख में बनी इस फिल्म ने 49 साल पहले कमाए थे 5 करोड़, थिएटर्स के बाहर दर्शक उतार देते थे जूते-चप्पल https://ift.tt/aXEuDTx
https://ift.tt/FfrJ7vV

0 comments:

Post a Comment