Khel Khel Mein Box Office Collection Day 16: अक्षय कुमार की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘खेल खेल में’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करते हुए दो हफ्ते हो चुके हैं. दरअसल श्रद्धा कपूर स्टारर ‘स्त्री 2’ में इस फिल्म को ऐसी पटखनी दी है कि ये चारों खाने चित्त हो चुकी है. इस फिल्म को दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया और इसी के साथ इसकी कमाई की गाड़ी भी पटरी से उतर गई. चलिए यहां जानते हैं ‘खेल खेल में’ ने रिलीज के 16वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘खेल खेल में’ ने रिलीज क 16वे दिन कितनी की कमाई?
ना केवल मेकर्स बल्कि अक्षय कुमार को भी बड़ी उम्मीद थी कि उनकी फिल्म ‘खेल खेल में’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा देगी. लेकिन हुआ इसका उल्टा, फिल्म पहले दिन ही डबल डिजीट में कमाई नहीं कर पाई थी और इसके बाद तो फिल्म के कलेक्शन में हर दिन गिरावट ही देखी गई. दरअसल श्रद्धा कपूर स्टारर ‘स्त्री 2’ ने इसका पूरा खेल बिगाड़ कर रख दिया. दोनों ही फिल्मों की रिलीज को दो हफ्ते पूरे हो चुके है. जहां ‘स्त्री 2’ 400 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है. वहीं ‘खेल खेल में’ बमुश्किल 25 करोड़ के पार हो पाई है. ये फिल्म पूरी तरह बॉक्स ऑफिस पर लुट पिट चुकी है और अब तो अब ये अपने आखिरी दिन गिन रही है. फ

वहीं कमाई की बात करें तो ‘खेल खेल में’ ने पहले हफ्ते में 19.35 करोड़ रुपये कमाए थे. जबकि दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 6.7 करोड़ रहा. अब ‘खेल खेल में’ रिलीज के तीसरे हफ्ते में है और इसके तीसरे फ्राइडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘खेल खेल में’ ने रिलीज के तीसरे शुक्रवार यानी 16वें दिन 42 लाख की कमाई की है.

इसी के साथ ‘खेल खेल में’ का 16 दिनों का कुल कलेक्शन अब 26.47 करोड़ रुपये हो गया है.

क्या 30 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी ‘खेल खेल में’
‘खेल खेल में’ बॉक्स ऑफिस पर रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रही है. वैसे ये फिल्म फ्लॉप हो चुकी है. बता दें कि 100 करोड़ की लागत से बनी ये फिल्म रिलीज के दो हफ्ते पूरे हो जाने के बाद भी आधी लागत वसूल नहीं पाई. इसके लिए तो 30 करोड़ का आंकड़ा छूना भी मुश्किल लग रहा है. दरअसल ‘खेल खेल में’ चंद लाख भी मुश्किल से कमा पा रही है.ऐसे में अब देखन वाली बात होगी कि तीसरे हफ्ते ये फिल्म कितने दिन और टिक पाती है.

बता दें कि ‘खेल खेल में’ इटैलियन फिल्म परफेक्ट स्ट्रेंजर्स पर बेस्ड है. फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है और इसमें अक्षय कुमार के अलावा फरदीन खान, एमी विर्क, वाणी कपूर, प्रज्ञा जायसवाल, तापसी पन्नू और आदित्य सील ने अहम रोल प्ले किया है.

from Panchayat New Season Update,Kangana खोलेंगी Mumbai में नया Office... https://ift.tt/Wq0pNky
https://ift.tt/Nbi8LAF
Friday, August 30, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» Khel Khel Mein Box Office Collection Day 16: ‘खेल खेल में’ की हालत खराब, मु्ट्ठीभर भी नहीं हो रही कमाई, 16वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग

0 comments:
Post a Comment