Bad Newz Box Office Collection Day 14: विक्की कौशल स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘बैड न्यूज’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म का रिलीज से पहले ही काफी हाईप बन गया था और जैसे ही सिनेमाघरों में इस फिल्म ने दस्तक दी वैसे ही इसे वर्ड ऑफ माउथ का भी खूब फायदा हुआ. फिल्म की शुरुआत तो अच्छी हुई ही थी वहीं ओपनिंग वीकेंड पर भी फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा. वहीं अब ये दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत बनाए हुए है. चलिए यहां जानते हैं ‘बैड न्यूज’ ने रिलीज के 14वें दिन कितना बिजनेस किया है?

‘बैड न्यूज’ ने 14वें दिन कितनी की कमाई?
‘बैड न्यूज’ अपने अलग कॉन्सेप्ट और हिट गानों के साथ ही विक्की-तृप्ति की रोमांटिक केमिस्ट्री की वजह से दर्शको को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिला है जिसके चलते इसने अच्छा कलेक्शन भी किया है. वहीं ‘बैड न्यूज’ को रिलीज हुए अब दो हफ्ते पूरे होने वाले हैं और इस फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं अब ये फिल्म घटती कमाई के साथ अपना बजट वसूलने की ओर तेजी से बढ़ रही है.

इन सबके बीच ‘बैड न्यूज’ की कमाई की बात करें तो फिल्म का पहले हफ्ते का बिजनेस 42.85 करोड़ रुपये रहा, वहीं दूसरे हफ्ते के दूसरे फ्राइडे ‘बैड न्यूज’ ने 2.15 करोड़ कमाए. दूसरे शनिवार 3.25 करोड़, दूसरे रविवार 3.75 करोड़, दूसरे सोमवार 1.2 करोड़, दूसरे मंगलवार 1.4 करोड़ और दूसरे बुधवार 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बैड न्यूज’ ने रिलीज के 14वें दिन 1.15 करोड़ की कमाई की है.

इसी के साथ ‘बैड न्यूज’ का 14 दिनों का कुल कलेक्शन अब 57.00 करोड़ रुपये हो गया है.

‘बैड न्यूज’ की कमाई पर अजय और जाह्नवी की फिल्म लगा सकती हैं ब्रेक
‘बैड न्यूज’ बॉक्स ऑफिस पर सधी हुई रफ्तार से आगे बढ़ रही है. फिल्म 60 करोड़ का आंकड़ा छूने से कुछ ही करोड़ दूर है. हालांकि अब फिल्म के लिए कमाई करना मुश्किल हो सकता है. दरअसल शुक्रवार, 2 अग्सत को सिनेमाघरों में अजय देवगन-तबू की रोमांटिक-थ्रिलर औरों में कहां दम था और जाह्नवी कपूर की सस्पेंस थ्रिलर उलझ रिलीज हो रही है. दोनों ही फिल्मों का काफी बज है. जिसे देखते हुए लग रहा है कि ‘बैड न्यूज’ के लिए अब बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना मुश्किल हो सकता है. फिलहाल देखने वाली बात होगी की अजय और जाह्वी की लेटेस्ट रिलीज फिल्मों के आगे ‘बैड न्यूज’ कितना कलेक्शन कर पाती है.

ये भी पढ़ें-अमिताभ बच्चन संग एक सॉन्ग कर स्टार बन गई थी ये हसीना, फिर इंडस्ट्री से हुई गुमनाम, जानें- कौन हैं ये?

from Bad Newz BO Collection Day 14: बंपर ओपनिंग मिलने के बावजूद 'बैड न्यूज' की हालत खराब, 14वें दिन आते-आते हांफने लगी फिल्म https://ift.tt/WiqFagD
https://ift.tt/JYDzPcZ
Thursday, August 1, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» Bad Newz Box Office Collection Day 14: ‘बैड न्यूज’ की कमाई की रफ्तार हुई कम, फिर भी 60 करोड़ से रह गई इंचभर दूर

0 comments:
Post a Comment