Stree 2 Box Office Collection Day 14: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर लेटेस्ट रिलीज ‘स्त्री 2’ रिलीज के साथ ही छाई हुई है. ये हॉरर कॉमेडी फिल्म हर दिन करोड़ों रुपये छाप रही है और नए रिकॉर्ड भी बना रही है. जहां ये फिल्म रिलीज के पहले हफ्ते में ही साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी तो वहीं 13वें दिन फिल्म इंड़ियन सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में भी पहुंच गईं है. चलिए यहां जानते हैं अमर कौशिक निर्देशित फिल्म ने रिलीज के 14वेंदिन कितना कलेक्शन किया है?

‘स्त्री 2’ ने 14वें दिन कितनी की कमाई?
‘स्त्री 2’ ने ऐसा कमाल कर दिखाया है कि बड़े बजट की बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्में इसके सामने बौनी साबित हो रही है. रिलीज के पहले दिन से इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और तब से लेकर आज का दिन है इसका क्रेज ऑडियंस के सिर से नहीं उतर रहा है. फिल्म का पहला हफ्ता तो बंपर रहा ही थी वहीं दूसरे वीकेंड पर भी इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई करन का रिकॉर्ड अपने नाम किया. वहीं फिल्म ने दूसरे हफ्ते के वीकडेज में भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है और दिन धडल्ले से हर दिन कई करोड़ कमा रही है.

फिल्म के कलेक्शन कि बात करें तो पहले हफ्ते इसने 2.91 करोड़ कमाए. वहीं दूसरे हफ्ते के दूसरे शुक्रवार इसने 17.5 करोड़, दूसरे शनिवार 33 करोड़, दूसरे रविवार 42.4 करोड़, दूसरे मंडे 18.5 करोड़, दूसरे मंगलवार 11.75 करोड़ का कारोबार किया. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 14वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के 14वें दिन 9.25 करोड़ का केलक्शन किया हैट

इसी के साथ ‘स्त्री 2’ का 14 दिनों का कुल बिजनेस अब 424.05 करोड़ रुपये हो गया है.

‘स्त्री 2’ ने तोड़ा बाहुबली का रिकॉर्ड
‘स्त्री 2’ की कमाई में दूसरे बुधवाल यानी 14वें दिन काफी गिरावट देखी गई है. बावजूद इसके इस हॉरर कॉमेडी ने साल 2015 में रिलीज हुई प्रभास की बाहुबली के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. बता दें कि बाहुबली का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 421 करोड़ रुपये था. इसी के साथ ‘स्त्री 2’ इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में 9वें स्थान पर पहुंच गई है. फिलहाल ‘स्त्री 2’ की कमाई की रफ्तार देखते हुए लग रहा है कि जल्द ही ये घरेलू बाजार में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी.

‘स्त्री 2’ की कहानी
‘स्त्री 2’ अमर कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म है. ये साल 2018 में आई ‘स्त्री’ की सीक्वल है. ‘स्त्री 2’ में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी चंदेरी शहर में रहने वाले सरकटा भूत के इर्द-गिर्द घूमती हैय

यह भी पढें: कभी गानों के कैसेट लेकर दुकानों के चक्कर काटता था यह भोजपुरी सिंगर, आज इतनी है नेटवर्थ कि हिल जाएगी इंडस्ट्री

from Tanaav Season 2 के सेट पर Manav Vij के साथ OTT, Married Life, Career Projects पर हुई बातचीत https://ift.tt/RyptXoA
https://ift.tt/q5oO3yl
Wednesday, August 28, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» Stree 2 Box Office Collection Day 14: ‘स्त्री 2’ का बॉक्स ऑफिस पर आतंक बरकरार, 14वें दिन 'बाहुबली' का कर दिया काम तमाम

0 comments:
Post a Comment