Kriti Sanon Spotted: एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों काफी चर्चा में हैं. उनकी लव लाइफ सुर्खियों मे हैं. दरअसल, वो 27 जुलाई को अपना बर्थडे मनाने के लिए ग्रीस वेकेशन पर गई थीं. उनके वेकेशन से फोटोज और वीडियोज भी सामने आई थीं. वीडियोज में वो रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ दिखी थीं. कृति के साथ इस वेकेशन पर उनकी बहन नुपूर सेनन भी थीं.

वेकेशन से लौटीं कृति

अब कृति वेकेशन से वापस लौट आई हैं. उन्होंने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. कृति ब्लैक कलर की बैलून ड्रेस में दिखीं. उन्होंने अपने लुक को काफी सिंपल रखा था. उन्होंने ब्लैक शूज और चेन-पेंडेंट पहनी हुई थीं. कृति का ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है. इस दौरान उन्होंने पैपराजी को पोज देते हुए स्माइल भी दी. पूरे लुक में कृति काफी खूबसूरत लग रही थीं.

बता दें कि अपने वेकेशन पर कृति को रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग दिखी थीं. फोटोज में दोनों को एक जैसा श्रग पहने हुए भी देखा गया था. इसके अलावा कृति का एक स्मोकिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिस वजह से उन्हें ट्रोल होना पड़ा था. कृति ने अभी तक इस वीडियो पर कुछ रिएक्ट नहीं किया है. न ही लव लाइफ को लेकर कोई रिएक्शन दिया है.

मालूम हो कि कबीर लंदन में रहते हैं. कबीर 24 साल के हैं. वहीं कृति 34 साल की हैं. इसके अलावा कबीर क्रिकेटर एमएस धोनी की पत्नी साक्षी के कजिन हैं.

इस फिल्म में नजर आएंगी कृति सेनन

वर्क फ्रंट पर कृति सेनन को पिछली बार क्रू में देखा गया था. इस फिल्म में करीना कपूर और तबु भी अहम रोल में थीं. फिल्म को फैंस ने काफी प्यार दिया था. उनकी फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को भी फैंस ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया था. इस फिल्म में वो रोबोट के रोल में थीं. अब वो फिल्म दो पत्ती में नजर आएंगी. इस फिल्म में वो प्रोड्यूसर भी हैं.

ये भी पढ़ें- अरबाज खान की बर्थडे पार्टी में बेटी राशा संग पहुंचीं रवीना टंडन, टीवी की ये एक्ट्रेस भी आईं नजर

from Shah Rukh Khan के घर पार्टी में क्या-क्या होता है? राघव जुयाल ने किए कई खुलासे https://ift.tt/iAxJ9XQ
https://ift.tt/zhivd0p
Monday, August 5, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» स्मोकिंग वीडियो वायरल होने के बाद पहली बार दिखीं कृति सेनन, रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग वेकेशन मना कर लौटीं

0 comments:
Post a Comment