रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता के बाद, अब फैंस की उत्सुकता अपने चरम पर है. ‘धुरंधर’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और रणवीर सिंह के दमदार अवतार ने सबका दिल जीत लिया. अब एक्टर ‘धुरंधर 2’ के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और फैंस बेसब्री से इस दिन का इंतजार कर रहे हैं.

पहले और दूसरे पार्ट के बीच साढ़े तीन महीने का गैप रहा, लेकिन अब ये समय खत्म होने वाला है. पहले पार्ट की कहानी ने दर्शकों को पूरी तरह बांधकर रखा था, तो वहीं ‘धुरंधर 2’ से भी इसी तरह की थ्रिलिंग और दमदार एक्शन की उम्मीद की जा रही है. आइए जानते हैं कि रणवीर सिंह की इस फिल्म को देखने के पांच बड़े कारण क्या हैं.

1. रणवीर सिंह का दमदार अंदाज
रणवीर सिंह जो भी लुक या किरदार लेते हैं, वो हमेशा फैंस को पसंद आता है. उन्होंने हीरो से लेकर विलेन तक हर रोल में सरप्राइज दिया है. ‘धुरंधर’ में उनका नया अवतार खूब पसंद किया गया और अब ‘धुरंधर 2’ में भी उनका दमदार अंदाज देखने को मिलेगा.

2. स्टार्स की जबरदस्त एक्टिंग
पहले पार्ट की कहानी और स्टार कास्ट की एक्टिंग ने फिल्म को हिट बनाया. अब फैंस ‘धुरंधर 2’ में भी रणवीर और बाकी एक्टर्स की परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

3. हमजा अली मजारी की जर्नी
रणवीर का किरदार हमजा अल मजारी पाकिस्तान में भारत की तरफ से जासूसी करने गया था. दूसरे पार्ट में दिखाया जाएगा कि उसने पहले जसकीरत सिंह का नाम अपनाया और उसका असली मकसद क्या था.

4. कहानी से कनेक्शन
‘धुरंधर’ की कहानी लोगों से जुड़ती है और काफी हद तक सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है. पहले पार्ट की एंडिंग के बाद फैंस अब अगले पार्ट की कहानी देखने के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

5. पाकिस्तान की काली सच्चाई
फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस और ओटीटी दोनों पर धूम मचाई. ‘धुरंधर 2’ सिर्फ साढ़े तीन महीने बाद 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. फैंस खासकर पाकिस्तान की काली सच्चाई और उसके पर्दाफाश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

बता दें, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में पाकिस्तान में कराची के ल्यारी में होने वाले गैंगवार को दिखाया गया है. फिर इस गैंगवार में भारत के जासूस हमजा अली मजारी की एंट्री होती है और कहानी आगे बढ़ती है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.

from 5 मार्च नहीं बल्कि इस दिन लयारी के किंग करेंगे धमाका, 'धुरंधर 2' के ट्रेलर की नई रिलीज डेट आई सामने https://ift.tt/sU78z5d
https://ift.tt/yrXxVl7
Saturday, February 28, 2026
Home »
Bollywood Gossips
» धुरंधर से भी बड़ी साबित होगी 'धुरंधर 2'? बमफाड़ करेगी कमाई, ये 5 वजहें बनाएंगी फिल्म को ऑडियंस की फेवरेट

0 comments:
Post a Comment