Sidebar Ads

Thursday, February 19, 2026

O Romeo BO Day 7: ‘ओ'रोमियो’ धड़ाधड़ छाप रही नोट, 7वें दिन भी कमा डाले कई करोड़, जानें- एक हफ्ते का टोटल कलेक्शन

शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ'रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है और इस दौरान इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म किया है. ये क्राइम एक्शन थ्रिलर हुसैन ज़ैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ़ मुंबई से इंस्पायर है. इसे विशाल भारद्वाज ने लिखा भी है और डायरेक्ट भी किया है. दिलचस्प बात ये है कि 'कमीने', 'हैदर' और 'रंगून' के बाद ‘ओ'रोमियो’ विशाल भारद्वाज-शाहिद कपूर का चौथा प्रोजेक्ट है, और नौ साल के गैप के बाद उनकी साथ में ये पहली फिल्म है. चलिए यहां जानते हैं ‘ओ'रोमियो’ ने रिलीज के 7वेंदिन यानी गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है.

‘ओ'रोमियो’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई?
‘ओ'रोमियो’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी और ये 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिले थे और इसने अच्छी शुरुआत भी की थी. इसका ओपनिंग वीकेंड भी दमदार रहा लेकिन फिर वीकडेज में इसकी कमाई में उतार-चढ़ाव बना रहा. बावजूद इसके ये बॉर्डर 2 के बाद इस साल की अभी तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं ये शाहिद कपूर की टॉप 10 फिल्मों में भी एंट्री कर चुकी है.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले दिन 8.5 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला था. इसके बाद इसने दूसरे दिन 12.65 करोड़ कमाए. वहीं तीसरे दिन 9 करोड़, चौथे दिन 4.85 करोड़, 5वें दिन 5.35 करोड़ और छठे दिन 3.65 करोड़ का कलेक्शन किया.

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओ'रोमियो’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी पहले गुरुवार को 3.15 करोड़ कमाए.

इसी के साथ ‘ओ'रोमियो’ की 7 दिनों की टोटल कमाई अब 47.15 करोड़ रुपये हो गई है.

‘ओ'रोमियो’ तोड़ने वाली है 'हैदर' का रिकॉर्ड
‘ओ'रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई कर रही है. इसी के साथ ये शाहिद के करियर की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. अब इसकी निगाहें 'हैदर' पर हैं जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 55.93 करोड़ रुपये है. फिलहाल ‘ओ'रोमियो’ अब 'हैदर' को मात देने से 9 करोड़ रुपये से दूर है. उम्मीद है की वीकेंड पर फिल्म इस उपलब्धि को हासिल कर लेगी और शाहिद की टॉप 10 फिल्मों में छठे पायदान पर पहुंच जाएगी.

‘ओ'रोमियो’ स्टार कास्ट
‘ओ'रोमियो’ में शाहिद और तृप्ति डिमरी ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म के अन्य कलाकारों में नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी और दिशा पाटनी शामिल है.

from जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने की पहली पोस्ट, हाथ जोड़कर कहा ये https://ift.tt/mzjZByp
https://ift.tt/mlI85s4

0 comments:

Post a Comment