सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' अपने रिलीज के तीसरे वीक में एंट्री कर चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी शानदार परफॉर्मेंस अब भी बरकरार है. अनुराग सिंह की इस वॉर ड्रामा फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तीसरे वीकेंड पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. इसी के साथ ये फिल्म सनी देओल की गदर 2 के बाद दूसरी 300 करोड़ी फिल्म बन गई है. चलिए यहां जानते हैं 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के तीसरे मंडे यानी 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया है?

'बॉर्डर 2' ने 18वें दिन कितना किया कलेक्शन?
'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर पहले ही तगड़ी कमाई कर हिट हो चुकी है. दर्शकों से मिले पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के दम पर इस फिल्म ने खूब धमाकेदार कमाई की है. फिल्म ने जहां पहले हफ्ते में 224.5 करोड़ जोड़े तो वहीं दूसरे हफ्ते में इसके कलेक्शन में 68.72 फीसदी की गिरावट भी देखी गई और इसकी कमाई 70.15 करोड़ रुपये रही. वहीं तीसरे फ्राइडे इस वॉर ड्रामा ने 2.85 करोड़, तीसरे शनिवार 5.25 करोड़ और तीसरे रविवार 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं तीसरे मंडे फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट आई है. वैसे वीकडेज में हर फिल्म का कलेक्शन घटता ही है.

इसी के साथ बता दें कि सैकनिल्क के आंकडों के मुताबिक 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के 18वें दिन 1.85 करोड़ की कमाई की है.

इब इस फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 311.60 करोड़ रुपये हो गया है.

'बॉर्डर 2' तोड़ पाएगी 'वॉर' और 'बजरंगी भाईजान' का रिकॉर्ड?
बॉर्डर 2 ने संडे को दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर री पद्मावत के 303 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया था. वहीं अब इसके निशाने पर सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान (320 करोड़ रुपये) और ऋतिक रोशन की वॉर (318 करोड़ रुपये) है. उम्मीद है कि फिल्म इस हफ्ते इन दोनों फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी.

'बॉर्डर 2' के बारे में
'बॉर्डर 2', जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित 1997 की क्लासिक वॉर फिल्म बॉर्डर की अगली कड़ी है. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने इस नई फिल्म में अहम भूमिका निभाई हैं. फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है.

from सोनू निगम ने कॉन्सर्ट में खोए बच्चे की मदद कर जीता फैंस का दिल, वीडियो हुआ वायरल https://ift.tt/QlPE6Sz
https://ift.tt/PupdcRJ
Monday, February 9, 2026
Home »
Bollywood Gossips
» Border 2 BO Day 18: तीसरे मंडे टेस्ट में भी 'बॉर्डर 2' ने दिखाया दम, 18वें दिन भी खूब छापे नोट, अब सलमान-ऋतिक की फिल्मों का तोड़ेगी रिकॉर्ड!

0 comments:
Post a Comment