अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म 'बॉर्डर 2' इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी. 23 जनवरी को रिलीज होने के बाद इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग की. इसके बाद इसने पहले हफ्ते में धुआंधार कमाई की लेकिन दूसरे हफ्ते में इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखी गई बावजूद इसके 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा. चलिए यहां जान लेते हैं सनी देओल स्टारर फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को कितनी कमाई की है?

'बॉर्डर 2' ने 15वें दिन कितना कलेक्शन किया?
बॉलीवुड के पॉपुलर एक्शन स्टार सनी देओल ने ‘गदर 2’ की जबरदस्त सक्सेस के बाद साल 2026 में 'बॉर्डर 2' के साथ धमाकेदार कमबैक किया. महज दो हफ्तों में ये वॉर बेस्ड फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. 30 करोड़ की शुरुआत के साथ 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब रौनक लगाई और इसने पहले हफ्ते में ही 220 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली थी. वहीं दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में 68.72 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली और इसने 70.15 करोड़ अपने कुल कलेक्शन में और जोड़े. वहीं रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी 'बॉर्डर 2' की कमाई में तीसरे फ्राइडे यानी 15वें दिन काफी गिरावट दर्ज की जा रही है और इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन भी किया है.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के 15वें दिन यान तीसरे फ्राइडे को 2.85 करोड़ की कमाई की है.

इसी के साथ सैकनिल्क के मुताबिक 'बॉर्डर 2' की 15 दिनों की कुल कमाई अब 297.25 करोड़ रुपये हो गई है.

बॉर्डर 2 ने सैयारा का रिकॉर्ड तोड़ने से कितनी दूर?
वहीं मेकर्स के मुताबिक 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के 14 दिनो में भारत में 323.89 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं 15वें दिन के 2.85 करोड़ (सैकनिल्क के आंकड़े) तमाने के बाद 'बॉर्डर 2' की कुल कमाई 325 करोड़ के पार हो गई है. इसी के साथ 'बॉर्डर 2' ब्लॉकबस्टर 'सैयारा' के लाइफटाइम कलेक्शन को तोड़ने के काफी करीब बै. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म तीसरे वीकेंड में अहान पांडे और अनित पड्डा स्टारर फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर पाएगी या नहीं. बता दे ंकि 'सैयारा' का लाइफटाइम कलेक्शन 337.78 करोड़ रुपये था.

'बॉर्डर 2' की कहानी और स्टार कास्ट
'बॉर्डर 2' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बेस्ड है. अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसका निर्माण जे.पी. फिल्म्स और टी-सीरीज़ ने किया है.

from Friday Box Office: 'बॉर्डर 2' आंधी में उड़ गईं 'वध 2' सहित आज रिलीज हुई नईं फिल्में, जानें 10 बजे तक का कलेक्शन https://ift.tt/T2ASdsr
https://ift.tt/JNasnFv
Friday, February 6, 2026
Home »
Bollywood Gossips
» Border 2 Box Office Day 15: बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है 'बॉर्डर 2', 15वें दिन भी कमा डाले करोड़ों, तोड़ने वाली है इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड

0 comments:
Post a Comment