Sidebar Ads

Monday, February 16, 2026

O' Romeo BO Day 4: मंडे टेस्ट में 'ओ रोमियो' पास हुई फेल? जानें- शाहिद कपूर की फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन

शाहिद कपूर की लेटेस्ट थिएटर रिलीज़ 'ओ रोमियो' इस शुक्रवार, 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन-रोमांटिक ड्रामा को सिनेमाघरों में इसकी स्टार अपील और रिलीज़ से पहले के बज की वजह से अच्छी ऑडियंस मिली. इसी के साथ इस फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में यानी रिलीज के पहले तीन दिनों में ही आराम से 30 करोड़ का माइलस्टोन पार कर लिया था. हालांकि सोमवार को इस फिल्म की कमाई में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है. चलिए यहां जानते हैं 'ओ रोमियो' ने चौथे दिन कितना कलेक्शन किया है?

'ओ रोमियो' ने चौथे दिन कितनी की कमाई?
कमीने, रंगून और हैदर जैसी शानदार फिल्मों के बाद विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी ने 'ओ रोमियो' से सिनेमाघरों में दस्तक दी है. इस गैंगस्टर ड्रामा में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी ने अहम रोल प्ले किया हैं. फिल्म  को दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिले थे, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक कोई बड़ी कमाई नहीं कर पाई है.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 8.5 करोड़ से ओपनिंग की थी, और शनिवार को बढ़त दिखाते हुए 12.65 करोड़ जमा किए. लेकिन रविवार को इंडिया और पाकिस्तान मैच के बज़ की वजह से इसकी कमाई में गिरावट आई, और ये महज 9 करोड़ जमा कर पाई. वहीं मंडे को भी इसके कलेक्शन में काफी मंदी देखी जा रही है.

बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 4.75 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया हैं.

इसी के साथ इस फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 34.90 करोड़ रुपये हो गया है.

'ओ रोमियो' की कितनी रही ऑक्यूपेंसी
'ओ रोमियो' की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो इसने सुबह के शो में 7.12 फीसदी, दोपहर के शो में 11.92 फीसदी, शाम के शोज में 11.53 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की है.

'ओ रोमियो' चार दिन बाद भी नहीं वसूल पाई आधा बजट
बता दें कि 'ओ रोमियो' का बजट 130 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ये फिल्म रिलीज के चार दिन बाद भी अपना आधा बजट वसूल नहीं कर पाई है. ऐसे में फिल्म के लिए अब टेंशन बढ़ गई है. अगर इसने वीकडेज में अपनी रफ्तार अब नहीं बढ़ाई तो इसके लिए सेफ जोन में आना ुश्किल हो जाएगा.

'ओ रोमियो' के बारे में
शाहिद और तृप्ति डिमरी के अलावा, 'ओ रोमियो' में विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर जैसे कई और कलाकार भी हैं. ये फिल्म लेखक हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई के एक चैप्टर से इंस्पायर है.

from आनंद सागर की प्रेयर मीट, जया बच्चन से लेकर हेमा मालिनी तक हुईं शामिल https://ift.tt/GuatqXO
https://ift.tt/oMnz6Vm

0 comments:

Post a Comment