शाहिद कपूर स्टारर रोमांटिक ड्रामा ‘ओ रोमियो’ उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पाई है. हालांकि इसकी शुरुआत ठीक हुई थी और इसका पहला हफ्ता भी सही गुजरा. इसके बाद दूसरे वीकेंड पर भी इसने थोड़ा दम दिखाया लेकिन वीकडेज में ये लुढ़क गई. किसी तरह इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब जानते हैं ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को कितना कमाई की है.

‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के 14वें दिन कितनी की कमाई?
सनी देओल की बॉर्डर 2 इस साल की अभी तक की सबसे बड़ी हिट फिलम साबित हुई. वहीं विशाल भारद्वार निर्देशित ‘ओ रोमियो’ की रिलीज से पहले लग रहा था कि ये फिल्म बॉर्डर 2 को पीछे छोड़ देगी. हालांकि सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ‘ओ रोमियो’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिक्स्ड रिव्यू मिला. इसी के साथ ये फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल से आगे बढ़ रही है. जैसे तैसे इतने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं. वहीं फिल्म के कलेक्शन को देखें तो ये बेहद निराशाजनक हैं.

बता दें कि ‘ओ रोमियो’ ने पहले वीक में 47.1 करोड़ कमाए थेय इसके बाद 8वें दिन 2.15 करोड़, 9वें दिन 3.4 करोड़, 10वें दिन 3.15 करोड़, 11वें दिन 1.6 करोड़, 12वें दिन 1.65 करोड़ और 13वें दिन 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया.

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 1.25 करोड़ कमाए हैं.

इसके बाद ‘ओ रोमियो’ की 14दिनों की कुल कमाई अब 61.55 करोड़ रुपये हो गई है.

‘ओ रोमियो’ के निशाने पर आर राजकुमार
फाइनली ‘ओ रोमियो’ की एंट्री शाहिद कपूर की टॉप 10 फिल्मों में हो गई है. इसने उड़ता पंजाब के 60.3 करोड़ के कलेक्शन को मात दे दी है और ये एक्टर की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. वहीं अब इसका अगला टारगेट आर राजकुमार (65.95 करोड़) है. उम्मीद है कि शुक्रवार को फिल्म इस आंकड़े को पार कर सकती है. इसके बाद ये शाहिद की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी.

तृप्ति डिमरी की बनी तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
वहीं ये तृप्ति डिमरी के करियर की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है और ये अब बैड न्यूज के 64.53 करोड़ के कलेक्शन को पीछे छोड़ने वाली है. ऐसा करते ही ये एक्ट्रेस की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी.

ओ'रोमियो के बारे में
विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर उस्तारा के रोल में हैं, और तृप्ति डिमरी अफ्शा कुरैशी के रोल में हैं. कास्ट में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, फरीदा जलाल, तमन्ना भाटिया और दिशा पटानी भी हैं. बॉक्स ऑफिस पर मामूली परफॉर्मेंस के बावजूद, डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ‘ओ'रोमियो’ को अपने सबसे अच्छे कामों में से एक मानते हैं

from March 2026 Theatre Release: मार्च में थिएटर में आएगा जलजला, रिलीज हो रही 'धुरंधर 2' से 'टॉक्सिक' तक 9 धांसू फिल्में, नोट कर लें तारीख https://ift.tt/FEPurD0
https://ift.tt/SgfOVYx
Thursday, February 26, 2026
Home »
Bollywood Gossips
» O Romeo BO Day 14: बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’ की रफ्तार हुई धीमी, 14वें दिन कमाए बस इतने करोड़, अब बनाने वाली है ये दो रिकॉर्ड

0 comments:
Post a Comment