बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में और रणवीर सिंह को मिली धमकी के केस में पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों ने नया खुलासा किया है. मुंबई पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के बाद गैंग काफी कमजोर हो गई है. रोहित शेट्टी के घर पर हुए हमले के अलावा हाल-फिलहाल में किसी अन्य बड़े सेलिब्रिटी को बिश्नोई गैंग की ओर से औपचारिक धमकी मिलने की पुष्टि नहीं हुई है.

हालांकि, रणवीर सिंह को मिली कथित धमकी और उन्हें भेजे गए थ्रेट मैसेज की सत्यता पर अब भी सवाल बना हुआ है. पुलिस का मानना है कि बिश्नोई गैंग के नाम का इस्तेमाल कर कॉपीकैट अपराधी डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, और ऐसे लोगों पर मुंबई पुलिस की नजर है.

बिश्नोई गैंग के नाम पर खौफ
सूत्रों के मुताबिक, बिश्नोई भाइयों की गिरफ्तारी के बाद गैंग की गतिविधियां कमजोर पड़ी हैं और कुछ लोग उनके नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं. शुभम लोनकर या आरजू बिश्नोई जैसे नाम सामने आए हैं, जिन्हें पुलिस कमजोर कड़ी मान रही है. आशंका है कि देश के कुछ हिस्सों में लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल केवल खौफ पैदा करने के लिए किया जा रहा है.

शुभम लोनकर की तलाश जारी
रोहित शेट्टी के घर पर हमले के बाद एक फेसबुक पोस्ट के जरिए शुभम लोनकर के नाम से और लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर का उपयोग करते हुए जिम्मेदारी लेने की बात सामने आई थी. हालांकि पुलिस का मानना है कि ये गैंग अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए इस तरह की हरकतें कर रहा है. गोलीबारी करने वाले शूटरों की तलाश तेज कर दी गई है. भले ही आरोपियों ने अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या इस्तेमाल किए गए उपकरण नष्ट कर दिए हों, पुलिस को भरोसा है कि जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी. इस मामले में अन्य एजेंसियों की मदद से शुभम लोनकर की भी तलाश जारी है.

रणवीर सिंह को नहीं मिली विश्नोई गैंग से धमकी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रणवीर सिंह के मैनेजर को मिले धमकी भरे मैसेज में किसी गैंग की संलिप्तता है या नहीं, इसकी जांच जारी है. फिलहाल ये पुष्टि नहीं हुई है कि भेजा गया वॉइस नोट बिश्नोई गैंग से जुड़ा है. इस मामले में नई FIR दर्ज होने की संभावना भी कम बताई जा रही है. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की सोसायटी की मैनेजिंग कमेटी द्वारा लिखे गए पत्र को पुलिस ने आंतरिक मामला बताया है और इसमें हस्तक्षेप से इनकार किया है.

कॉपीकेट अपराधि सक्रिय
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 90 के दशक का उदाहरण देते हुए कहा कि दाऊद या अन्य बड़े गैंगस्टरों के नाम पर डर दिखाकर पहले भी कॉपीकैट अपराधी सक्रिय रहे हैं. उसी तरह, आशंका है कि रणवीर सिंह को भेजा गया वॉइस मैसेज भी किसी कॉपीकैट अपराधी द्वारा VPN और प्रोटोन मेल जैसे माध्यमों से भेजा गया हो. ऐसे मामलों में मैसेज की सत्यता साबित करना चुनौतीपूर्ण होता है.

जांच है जारी
मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि रोहित शेट्टी मामले को छोड़कर हाल के दिनों में किसी अन्य बड़े सेलिब्रिटी ने धमकी को लेकर औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है. सोशल मीडिया पर फिल्म जगत से जुड़े कुछ अन्य नाम, जिनमें आयुष शर्मा का नाम भी शामिल है, चर्चा में हैं. हालांकि ये कोई नया मामला नहीं, बल्कि पुराना प्रकरण है, जिसकी जांच पहले ही की जा चुकी है.

from धक-धक गर्ल नें अपने पति को ऐसे किया बर्थडे विश, पोस्ट हुआ वायरल https://ift.tt/2BLfJht
https://ift.tt/LnEYGWZ
Thursday, February 12, 2026
Home »
Bollywood Gossips
» रोहित शेट्टी फायरिंग केस: रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह केस पर मुंबई पुलिस का खुलासा, कॉपीकैट अपराधियों पर है नजर

0 comments:
Post a Comment