Sidebar Ads

Friday, February 27, 2026

O Romeo BO Day 15: तीसरे फ्राइडे भी चमकी ‘ओ रोमियो’, 15वें दिन भी करोड़ों में की कमाई, क्या बन पाएगी 100 करोड़ी

विशाल भारद्वाज निर्देशित ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी देखन को मिली साथ ही इसमें कई और स्टार्स भी नजर आए. इस फ़िल्म को रिलीज़ होने पर मिले-जुले रिव्यू मिले. वहीं उम्मीद थी की शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की मिली-जुली स्टार पावर और डायरेक्टर की ट्रेडमार्क एटमॉस्फेरिक कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहेगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और इस फिल्म का दो हफ्ते का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. अब ये रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. ऐसे में चलिए यहां जानते है इस फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘ओ रोमियो’ ने 15वें दिन कितना किया कलेक्शन?
‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो गए हैं. इस दौरान इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस खास नहीं रही है. हालांकि इसने 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं अब ये रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंट्री कर गई है और कोई नए कंप्टीशन के ना होने के बावजूद भी 15वें दिन इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है.

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ इस फिल्म की 15 दिनों की कुल कमाई अब 62.60 करोड़ रुपये हो गई है.

'ओ' रोमियो' का हर दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (सभी भाषाओं)

पहला दिन- 8.5 करोड़

दूसरा दिन-12.65 करोड़

तीसरा दिन- 9 करोड़

चौथा दिन-4.85 करोड़

पांचवां दिन- 5.35 करोड़

छठा दिन -3.68 करोड़

सातवां दिन-3.1 करोड़

आठवां दिन -2.15 करोड़

नौवां दिन-3.4 करोड़

दसवां दिन-3.15 करोड़

ग्यारहवां दिन-1.6 करोड़

बारहवां दिन-1.65 करोड़

तेरहवां दिन-1.25 करोड़

चौदहवां दिन-1.25 करोड़

पंद्रहवां दिन-1.15 करोड़

15 दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 6260 करोड़

क्या 100 करोड़ी बन पाएगी ओ रोमियो
ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर स्थिर परफॉर्म कर रही है. और हर दिन 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है. फिलहाल इसके 15 दिनों का कलेक्शन 60 करोड़ के ऊपर है. वहीं 100 करोड़ी बनने के लिए इसे अभी 38 करोड़ रुपये की जरूरत है. वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर 19 मार्च तक कोई बड़ा कंप्टीशन नहीं है. लेकिन 38 करोड़ और कमाना फिल्म के लिए काफी मुश्किल काम है क्योंकि इसकी रफ्तार बेहद धीमी है. अगर फिल्म तीसरे वीकेंड पर तेजी दिखाती है और होली की छुट्टियों का इसे फायदा मिलता है तो मुमकिन है कि ये भारत में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाए. फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर हैं,

'ओ रोमियो' स्टार कास्ट
इस एक्शन ड्रामा में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी और फरीदा जलाल लीड रोल में हैं और ईशान टोंक, रोशनी वालिया, नताशा भारद्वाज, विक्रांत मैसी, राहुल देशपांडे, हुसैन दलाल, शिव कानूनगो, अरुणा ईरानी, ​​नितिन राव, रेश लांबा और राजीव गुप्ता सपोर्टिंग रोल में हैं.

from 58 की उम्र में भी वही पुराना जोश, 'भूत बंगला' के सेट से अक्षय कुमार का हाई-एनर्जी अवतार https://ift.tt/3Ly5s4l
https://ift.tt/0RarsH2

0 comments:

Post a Comment