Sidebar Ads

Tuesday, February 17, 2026

'मैं बच्चों की तरह उनके सामने रोया हूं', राजपाल यादव को लोन देने वाले बिजनेसमैन ने खोली एक्टर की पोल

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में हाल ही में अंतरिम जमानत मिली है. अब तक सभी को इस मामले पर राजपाल यादव का पक्ष सुनने को मिल रहा था, कि उन्होंने लोन लिया, वो चुका नहीं पाए, उन्होंने सरेंडर किया. लेकिन अब तक जिसने लोन दिया उसका पक्ष किसी ने नहीं सुना था. एक्टर का जमानत मिलने के बाद बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवाल अब सामने आए हैं और इस मामले पर अपना पक्ष बताते हैं पूरा मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

माधव गोपाल अग्रवाल ने क्या बताया?
न्यूज पिंच से बातचीत करते हुए राजपाल यादव को लोन देने वाले बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवाल ने बताया कि उनकी एक्टर से पहली बार मुलाकात सांसद मिथिलेश कठेरिया ने करवाई थी. ये साल 2010 की बात थी, जब एक्टर 'अता पता लापता' बना रहे थे. माधव ने बताया कि एक्टर ने उनसे कहा कि, 'हमारी फिल्म 'अता पता लापता' इतनी बन गई है और अगर अभी हमें कुछ पैसे नहीं मिले तो हम बर्बाद हो जाएंगे'. माधव ने बताया कि पहले तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया लेकिन बाद में राजपाल की पत्नी राधा उन्हें मैसेज करने लगीं, उनके इमोशनल मैसेज देख कर माधव पर इमोशनल प्रेशर बढ़ा और उन्होंने एक्टर को पैस दे दिए.

अग्रीमेंट में दी पर्सनल गारंटी
इसके बाद अग्रीमेंट बना और उसमें उन्होंने पर्सनल गारंटी भी दी थी. इसके बाद फिल्म रिलीज हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फ्लॉप हो गई. उन्होंने बताया कि एग्रीमेंट के मुताबिक, राजपाल यादव को हमें बहुत ज्यादा पैसे देने थे, लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट के कहने पर हमने 10.40 करोड़ पर सेटलमेंट कर लिया. एक्टर ने कोर्ट में चेक जमा करवाए लेकिन वो सारे चेक बाउंस हो गए.

बच्चों की तरह रोया हूं उनके सामने
आगे माधव ने बताया कि उन्हें अपने ही पैसे लेने के लिएएक्टर के घर जाकर उनके सामने गिड़गिड़ाना पड़ा था. उन्होंने कहा, 'शुरुआत में जब कोर्ट में मामला नहीं गया था तब मैं इनके घर भी गया था. दो बार तो मैं बच्चों की तरह रोया हूं इनके सामने. हम न इतने बड़े आदमी हैं और न इतने पैसे वाले हैं. हमने तो इनकी मदद ये सोचकर कर दी थी कि एक्टर हैं पैसे मिल जाएंगे. मैं इनके सामने गिड़गिड़ाया कि जो डेट कहोगे उस डेट का सप्लीमेंट्री एग्रीमेंट बनवाऊंगा. मैंने भी लोगों से पैसे लेकर आपको दिए हैं. इन्होंने हर बार यही कहा कि इस बार चेक बाउंस नहीं होंगे.'

बता दें कि राजपाल यादव ने 5 फरवरी को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. जिसके बाद वो तिहाड़ जेल में लगभग 11 दिनों तक बंद थे. उनके मामले की पहली सुनवाई गुरुवार को हुई थी. जिसमें उन्हें जमानत नहीं मिली. जिसके बाद सोमवार को हुई सुनवाई में एक्टर को जमानत मिल गई और मंगलवार यानी आज एक्टर जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर आ गए.

from Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान https://ift.tt/3h4PvCq
https://ift.tt/5eT6McN

0 comments:

Post a Comment