बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'मर्दानी 3' को रिलीज हुए 26 हो चुके हैं. इन 26 दिनों में फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन कर लिया है. खास बात तो ये है कि इस फिल्म के साथ और बाद में भी कई फिल्में रिलीज हुई हैं लेकिन ये फिल्म उन सभी के सामने अब तक डटकर खड़ी हुई है. अब इसे रानी की फैन फॉलोइंग कहें या फिल्म की कहानी का कमाल, इसमें अपनी जगह तो दर्शखों के बीच बना ही ली है.

26वें दिन का कलेक्शन
'मर्दानी 3' की रिलीज को 26 दिन हो गए हैं, इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही कमाई थोड़ी धीमी ही की थी. लेकिन ये फिल्म धीमी- धीमी कमाई करते हुए ही बॉक्स ऑफिस पर 26वें दिन भी टिकी हुई है. इस फिल्म के कॉम्पिटीशन में भी कई फिल्में आईं लेकिन इस फिल्म को उससे कोई फर्क नहीं पड़ा. सैकनिक के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के चौथे मंगलवार यानी 26वें दिन 0.23 करोड़ (रात 9 बजे तक) रुपये की कमाई कर ली है. जो 26वें दिन के मुताबिक काफी अच्छा कलेक्शन है. आइये देखते हैं हर हफ्ते का कलेक्शन:

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मर्दानी 3

पहला हफ्ता

26.3 करोड़ रुपये

दूसरा हफ्ता

14.6 करोड़ रुपये

तीसरा हफ्ता

5.4 करोड़ रुपये

26वां दिन

0.23 करोड़ रुपये (रात 9 बजे तक)

टोटल

48.18 करोड़ रुपये (रात 9 बजे तक)

टफ था कॉम्पिटीशन
'मर्दानी 3' की रिलीज के बाद कई फिल्में और रिलीज हुई. जिनमें 'ओ रोमियो', 'तू या मैं', 'वध 2', 'अस्सी', 'दो दीवाने सहर में' जैसी फिल्में शामिल रहीं. इन फिल्मों कलेक्शन अपनी जगह है, लेकिन 'मर्दानी 3' भी इन सभी फिल्मों के सामने हार मानने को तैयार नहीं है. ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसका कलेक्शन थोड़ा धीमा ही होता है. ऐसे में इस फिल्म ने सभी को हैरान कर दिया है.

'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3'
'मर्दानी 3' का सबसे टफ कॉम्पिटीशन तो सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ही थी. जो इसकी रिलीज से महज एक हफ्ते पहले ही रिलीज हुई थी. सनी देओल की फिल्म का कलेक्शन देखते हुए लग नहीं रहा था कि इसके सामने 'मर्दानी 3' खड़ी भी रह पाएगी. लेकिन इस फिल्म ने तो ऐसा जलवा दिखाया कि 'बॉर्डर 2' भी इसका कुछ नहीं उखाड़ पाई. अब 'मर्दानी 3' का 26वें दिन का केलक्शन और 'बॉर्डर 2' का 32वें दिन का कलेक्शन देख लगता है कि रानी की फिल्म ने तो सनी की फिल्म की धज्जियां उड़ा दी है.

from यश की 'टॉक्सिक' में नजर आएंगे अक्षय ओबेरॉय, 'टोनी' बन डार्क और इंटेंस अवतार में आए नजर https://ift.tt/gSzV7eG
https://ift.tt/FBZDiTS
Tuesday, February 24, 2026
Home »
Bollywood Gossips
» 'मर्दानी 3' रिलीज के 26वें दिन भी कर रही डटकर कमाई, नई फिल्में भी नहीं उखाड़ पाईं कुछ

0 comments:
Post a Comment