नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम बॉलीवुड के मंझे हए कलाकार में शामिल होता है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने काम से लोगों का दिल जीता है. उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा हर फिल्म में मनवाया है. हाल ही में एक्टर अपनी बेटी शोरा सिद्दीकी के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए थे, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इसी बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ऑनस्क्रीन ब्यूटी स्टैंटर्ड को लेकर एक बयान दिया है, जिससे वे चर्चा में आ गए हैं. क्या कहा है नवाज ने, आइए आपको बताते हैं.

ऑनस्क्रीन ब्यूटी पर बोले नवाज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम उन एक्टर्स की लिस्ट में भी शामिल है, जो अपने लुक से ज्यादा अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करते हैं. नवाज अपने रंग और हाइट की वजह से बॉलीवुड के मेनस्ट्रीम एक्टर के मापदंड में तो नहीं फिट हुए, इसके बावजूद उन्होंने बॉलीवुड में अपने नाम का परचम लहराया. हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में नवाजुद्दीन ने अपने रंग और लुक पर खुलकर बात की. एक्टर ने कहा, "अगर उन्हें गोरे लोगों की जरूरत है तो उन्हें मेरी भी जरूरत होगी. काला रंग आज कल काफी डिमांड में है".

कैमरे की सुंदरता वास्तविकता से बहुत अलग

नवाजुद्दीन आगे कहते हैं, "एक कैमरा जिस खूबसूरती को कैद कर सकता है, वह बहुत अलग है. ये ब्यूटी लॉयल है, अगर मैं कैमरे के सामने ईमानदार हूं, तो दर्शकों को एहसास नहीं होगा, लेकिन मैं भी सुंदर दिखने लगूंगा. सैराट में एक्ट्रेस रिंकू राजगुरु को देखिए. लुक सामान्य होने के बावजूद कुछ मिनट बाद फिल्म में उनकी मौजूदगी आपका दिल जीत लेती है. फिल्म देखते समय एक समय मैंने वास्तव में कहा था- ये लड़की कितनी खूबसूरत है!'. मैं ईमानदारी से मानता हूं कि कैमरे ने स्मिता पाटिल की खूबसूरती को किसी अन्य भारतीय अभिनेत्री की तरह कैद नहीं किया. मेरे हिसाब से वह कैमरे के सामने सबसे खूबसूरत अभिनेत्री थीं. मुझे लगता है कि ऑन-स्क्रीन सुंदरता वास्तविक दुनिया की सुंदरता से बहुत अलग है".

ये भी पढ़ें:

'न कोई दोस्त था न गर्लफ्रेंड'- इस बीमारी की वजह से मेंटल ट्रॉमा में बीता ऋतिक रोशन का बचपन, आज खुलकर बोले

इतनी दर्दनाक थी Karishma Kapoor की शादीशुदा जिंदगी, एक्स हसबैंड ने हनीमून पर लगा दी थी एक्ट्रेस की बोली!

from bollywood https://ift.tt/iOIATC0
https://ift.tt/1ixPEwj
Monday, December 12, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» 'डिमांड में है काला रंग, गोरों की जरूरत है तो मेरी भी होगी'- नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने क्यों कही ऐसी बात?

0 comments:
Post a Comment