Shah Rukh Khan Health Update: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान 17 दिसंबर को ट्विटर पर नंबर वन ट्रेंडिंग पर रहे. एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म पठान (Pathan) के प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था. यहां शाहरुख खान #AskMeAnything सेशन के तहत अपने फैंस के सवालों के जवाब देते नजर आए थे. इस बातचीत में एक्टर ने अपना हेल्थ अपडेट भी दे दिया जिसे सुनकर फैंस की चिंताएं बढ़ गईं.

शाहरुख को हुआ है इंफेक्शन
ट्विटर पर शाहरुख खान के #AskMeAnything सेशन में एक फैन ने उनके खाने की आदतों के बारे में पूछा, तो शाहरुख ने एक ट्वीट में जवाब दिया , "उन्हें इंफेक्शन हो गया है और वो थोड़े से अस्वस्थ हैं तो आजकल केवल दाल चावल ही खा रहे हैं." रिकवरी के लिए वह खास डाइट पर हैं. शाहरुख बताया कि वह इंफेक्शन से उबर रहे हैं लेकिन ट्विटर पर किंग खान का हेल्थ अपडेट आते ही फैंस चिंता जाहिर करने लगे. शाहरुख खान के फैंस उन्हें शुभकामनाएं भेज रहे हैं.

सुनते ही फैंस ने जताई चिंता
शाहरुख के इस ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "@iamsrk इतनी सारी चीजें चल रही हैं...इवेंट्स, शूट शेड्यूल, और बहुत कुछ. कृपया अपना और अपने भोजन का ध्यान रखें और सुनिश्चित करें कि आप उचित आराम करें. एक और यूजर ने लिखा, जल्दी ठीक हो जाओ तुम सबसे मजबूत पठान हो." एक और फैन ने चिंता जताई, “हम्म ऐसा लगता है कि भारत में कुछ चल रहा है, मैं इसे अब बहुत सुनता हूं..ध्यान रखना. जल्दी ठीक हो जाओ, ” किसी ने यह भी लिखा कि, "इंफेक्शन, कृपया सही से अपनी देखभाल करें अल्लाह आपकी हमेशा हिफाजत करे."

कई मुद्दों पर शाहरुख ने की खुलकर बातचीत
इस बातचीत सेशन में शाहरुख ने कई अलग-अलग मुद्दों पर फैंस के सवालों के जवाब दिए. उन्होंने परिवार, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल मैच, काम और फैंस के फनी सवाल सबके बड़ी चालाकी से हंसी मजाक भरे जवाब दिए. अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' के बारे में भी एक्टर ने फैंस से फिल्म देखने की अपील की. फिल्म के पहले गाने 'बेशर्म रंग' के बाद उन्होंने खुलासा किया कि अगला गाना अरिजीत सिंह की आवाज में रिलीज होने वाला है.

जनवरी में रिलीज होगी 'पठान'
बता दें कि, सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, 'पठान' साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' के बाद से शाहरुख खान की एक कंप्लीट फिल्म है. पठान में जॉन अब्राहम भी हैं और शाहरुख की चेन्नई एक्सप्रेस को-एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी अहम रोल निभा रही हैं. फिल्म 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- 'मेरे बच्चे मुस्लिम होंगे या...'- देवोलीना की शादी को 'लव-जिहाद' बताने वालों पर फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा

from bollywood https://ift.tt/lQaGBRu
https://ift.tt/6BVZsth
Saturday, December 17, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» पठान एक्टर Shah Rukh Khan खान को हुआ इंफेक्शन, ट्विटर पर दिया हेल्थ अपडेट, फैंस ने चिंता जताई

0 comments:
Post a Comment