Sidebar Ads

Tuesday, December 20, 2022

Entertainment News Live: 'पठान’ विवाद के बीच शाहरुख खान के नाम एक और अचीवमेंट, 'अवतार 2' कर रही धुंआधार कमाई

Entertainment News Live:  फिल्म ‘पठान’ को लेकर हो रहे विवाद के बीच शाहरुख खान ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर दी है. दरअसल बेहद पॉपुलर मैगजीन एम्पायर ने दुनिया के 50 महान एक्टर की लिस्ट जारी है. शाहरुख खान इस लिस्ट में शामिल होने वाले अकेले भारतीय हैं. किंग ऑफ हार्ट्स ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह 'बॉलीवुड के बादशाह' क्यों कहे जाते हैं. लिस्ट में मेरिल स्ट्रीप, लियोनार्डो डिकैप्रियो, वियोला डेविस, रॉबर्ट डी नीरो, मर्लिन मुनरो, नताली पोर्टमैन और हीथ लेजर सहित कई एक्टर शामिल हैं.

तमन्ना भाटिया 33वां बर्थडे कर रही हैं सेलिब्रेट
साउथ से लेकर बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी खूबसूरत एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म1 दिसंबर 1989 को मुंबई में हुआ था. उन्होंने मानेकजी कूपर एजुकेशन ट्रस्ट स्कूल, मुंबई से पढ़ाई की.  तमन्ना ने 15 साल की उम्र में  साल 2005 में 'चांद सा रोशन चेहरा' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हालांकि उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही. इसी साल उन्होंने 'श्री' के साथ अपनी तेलुगु फिल्म की शुरुआत की. उन्होंने 2006 में फिल्म 'केडी' के साथ तमिल फिल्म की शुरुआत की. तमन्ना को  तेलुगु फिल्म 'हैप्पी डेज़' और 2007 में रिलीज़ हुई तमिल फिल्म 'कल्लोरी' से इंडस्ट्री में पहचान मिली. साल 2015 में आई फिल्म 'बाहुबली: द बिगिनिंग' और 2017 में आई फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूज़न' ने  एक्ट्रेस को बुलंदियों पर पहुंचा दिया. तमन्ना भाटिया 'हिम्मतवाला', 'हमशक्ल' और 'एंटरटेनमेंट' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.

'अवतार 2' की शानदार कमाई जारी
जेम्स कैमरून की ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ पूरी दुनिया सहित इंडियन फैंस को भी बेहद पसंद आ रही है. फिल्म में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और वीएफएक्स का इस्तेमाल देखकर लोग हैरान हैं. पानी के अंदर बनाई गई इस फिल्म के हैरतंगेज सीन देखकर ऑडियंस के होश उड़ गए हैं. वहीं इसी के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है. कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन ही हुए हैं और ये 200 करोड़ के कल्ब में शामिल होने के बेहद नजदीक है. ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ की मंगलवार की कमाई के आंकड़े भी जारी हो गए हैं. अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को 16 करोड़ का बिजनेस किया है. इसी के साथ ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ का कुल कलेक्शन अब 163.40 करोड़ रुपये हो गया है.

from bollywood https://ift.tt/gc4MiY6
https://ift.tt/L3C4aI8

0 comments:

Post a Comment