Sidebar Ads

Thursday, December 15, 2022

Entertainment News Live: जेम्स कैमरून की 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' आज रिलीज, दमदार ओपनिंग की उम्मीद

Entertainment News Live: जेम्स कैमरून की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (Avatar: The Way of Water)आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.  फिल्म पहसे से ही काफी चर्चाओं में बनी हुई है. इस हॉलीवुड फिल्म को लेकर ऑडियंस में इतना क्रेज है कि भारत में इसकी रिकॉर्ड एडवांस बुकिंग हुई है ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म ओपनिंग डे पर जबरदस्त कलेक्शन करेगी. ये भी  कहा जा रहा है कि कमाई के मामले में 'अवतार 2' मार्वल स्टूडियो की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम (Avengers Endgame) का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है.

अवतार 2 की रिकॉर्ड एडवांस बुकिंग हुई है
अवतार 2 ने एडवांस टिकट बुकिंग के मामले में दृश्यम 2 और आरआरआर जैसी फिल्मों को काफी पीछे छोड़ दिया है. गुरुवार शाम तक के आंकड़ों के मुताबिक भारत में फिल्म के अलग-अलग भाषाओं में तकरीबन 17 करोड़ के एडवांस टिकट बुक हुए.  ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म ओपनिंग डे पर सभी हॉलीवुड फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

‘अवतार 2’ की क्या है लागत
लागत की बात करें तो ‘अवतार 2’को बनाने में मेकर्स को 250 मिलियन डॉलर खर्च करने पड़े हैं. वहीं साल 2009 में आई ‘अवतार’ के लिए मेकर्स ने 237 मिलियन डॉलर खर्च किए थे. फिलहाल इस फिल्म को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त बज है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कितने रिकॉर्ड तोड़ती है.इन सबके बीच फिल्म के अर्ली रिव्यू भी आने शुरू हो गए हैं. बॉलीवुड के खिलाडी कुमार यानी अक्षय कुमार भी मंगलवार को फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे. जिसके बाद अक्षय ने ट्वीट कर फिल्म की जमकर तारीफ की है और कहा है कि वे अब भी मंत्र मुग्ध हैं. उन्होंने फिल्म को शानदार कहा.

भारत में इन भाषाओं में रिलीज होगी 'अवतार 2'
'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (Avatar: The Way of Water) फिल्म को देशभर में इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम जैसी भाषाओं में 16 दिसंबर, 2022 को रिलीज किया जाएगा. फिल्म में इस बार इंसान और पेंडोरावासियों के बीच पानी के अंदर भी लड़ाई होगी, जैसा कि ट्रेलर से साफ हो चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का निर्माण 250 मिलियन डॉलर में हुआ है. इसके पिछले पार्ट ने दुनियाभर में 2.9 बिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था, जो आज भी इतिहास के पन्नों में दर्ज है.

from bollywood https://ift.tt/LfEtQJv
https://ift.tt/v7WLsUR

0 comments:

Post a Comment