Tunisha Sharma Suicide Case Updates:  'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने अपने इसी शो के सेट के मेकअप रूम में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी. एक्ट्रेस की मौत के बाद उनकी मां ने उनके बॉयफ्रेंड शीजान खान पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगाए थे. जिसके बाद पुलिस ने शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया था और उसे चार दिन की रिमांड पर भी लिया गया था. इस दौरान पूछताछ में उससे कई खुलासे हुए हैं. बीते दिन शीजान खान की रिमांड 30 दिसंबर तक के लिए बढ़ गई थी.

इस बीच चार दिन की पूछताछ के दौरान पुलिस को शीजान खान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड के बारे में पता चला है. पुलिस उस तक कॉन्टेक्ट करने की कोशिश में हैं. वहीं शीजान के मोबाइल से कई लड़कियों की व्हाट्सएप चैट डिटेल्स भी मिली हैं जिन्हें पुलिस एनालिसिस कराएगी. फिलहाल पुलिस शीजान से और पूछताछ कर रही है. पुलिस को शीजान से और खुलासे होने की उम्मीद है.

वहीं तुनिषा मामले को लेकर तमाम सेलेब्स भी बयान दे रहे हैं. बीते दिन एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक लंबे नोट में, 'तुनिषा शर्मा' हैशटैग का इस्तेमाल किया और लिखा, "एक महिला हर चीज का सामना कर सकती है, प्यार, शादी, रिश्ते या यहां तक कि किसी अपने की कमी, लेकिन वह इस चीज कभी नहीं निपट सकती कि उसकी प्रेम कहानी कभी नहीं थी, दूसरे व्यक्ति के लिए उसका प्यार उसका शोषण करने के लिए सिर्फ एक आसान टारगेट था, उस शख्स की जिंदगी में उसकी मौजूदी सिर्फ शारीरिक और भावनात्मक रूप से इस्तेमाल और दुरुपयोग करने के लिए थी."

वहीं एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने भी तुनिषा मामले को लेकर ट्वीट किया और लिखा कि फिल्म इंडस्ट्री में हत्या को आत्महत्या बताने का ट्रेंड चल निकला है. उन्होंने पुलिस से तुनिषा मामले मे मर्डल एंगल से जांच करने की रिक्वेस्ट भी की.

from bollywood https://ift.tt/qaTRv0O
https://ift.tt/nmot0UE
Wednesday, December 28, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Tunisha Sharma Suicide Case Live: तुनिषा शर्मा मामले में तमाम सेलेब्स दे रहे बयान, शर्लिन चोपड़ा ने मर्डर एंगल से जांच की मांग की

0 comments:
Post a Comment