Salman Khan-Sangeeta Bijlani: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने मंगलावर यानी 27 दिसंबर को अपने जीवन के 57 साल पूरे कर लिए हैं. सलमान के जन्मदिन के मौके पर एक ग्रैंड पार्टी का भी अरेंजमेंट किया गया है, जिसमें बॉलीवुड के तमाम फिल्मी सितारों ने शिरकत की. ऐसे में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) भी इस पार्टी का हिस्सा बनीं. इस दौरान सलमान खान संगीता बिजलानी को किस करते नजर आए हैं.

सलमान और संगीता के बीच बड़ी नजदीकियां

सुपरस्टार सलमान खान के साथ संगीता बिजलानी का नाम काफी अरसे से जुड़ा आ रहा है. इस बीच सलमान के 57वें बर्थडे पर भी संगीता सलमान के साथ नजर आई हैं. इस मौके की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं. इन फोटो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को कार तक बाहर छोड़ने आए है. इस दौरान सलमान संगीता को गले लगाते हुए और फोरहेड पर किस करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं.

इन लेटेस्ट तस्वीरों से अब ये अंदाजा लगाया जा रहा कि क्या सलमान खान और संगीता बिजलानी फिर से एक दूसरे के प्यार में पड़ गए हैं. हर तरफ ये बज बन गया है कि शायद भाईजान को दोबारा संगीता से प्यार हो गया है. बता दें कि ये पहला मौका नहीं हैं जब सलमान और संगीता हाल ही में एक साथ दिखें हैं. इससे पहले भी कई बार सलमान और संगीता को एक साथ स्पॉट किया जा चुका है.

शादी के कगार पर था सलमान-संगीता का रिश्ता

सलमान खान (Salman Khan) और संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) एक समय में बी टाउन के सबसे फेवरेट कपल माने जाते थे. ऐसा बताया जाता है कि इन दोनों को रिश्ता करीब 10 साल तक चला था. यहां तक कि सलमान खान ने फिल्ममेकर करण जौहर के शो में इस बात को कबूला था कि संगीता बिजलानी के साथ उनकी शादी होने वाली थी, जिसके लिए शादी के कार्ड तक भी छप गए थे.

खबरों की मानें तो सलमान और संगीता के रिश्तें में दूरी की वजह एक्ट्रेस सोमी अली बनी थीं. बताया जाता है कि सलमान और सोमी की बढ़ती नजदीकी की वजह से सलमान और संगीता का ब्रेकअप हुआ था. हालांकि अब ये दोनों एक दूसरे के साथ फिर से नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- तुनिषा ने 24 दिसंबर से पहले भी सुसाइड की कोशिश... मां-बाप को दी थी चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर

from bollywood https://ift.tt/yJk1rDw
https://ift.tt/3wfsC9L
Monday, December 26, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Salman Khan Birthday: बर्थडे पार्टी में सलमान खान ने एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को किया Kiss, क्या फिर से प्यार में पड़ गए भाईजान?

0 comments:
Post a Comment