Varun Dhawan Replaced By Agastya Nanda: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को एक फिल्म से रिप्लेस किए जाने की खबर सामने आई है. फिल्म निर्माता दिनेश विजान और निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस (21)' को लेकर नया अपडेट सामने आया है. खबर है कि, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) ने वरुण धवन (Varun Dhawan) को रिप्लेस कर दिया है.
अगस्त्य नंदा निभाएंगे लीड रोल
फिल्म इक्कीस एक वॉर ड्रामा है जिसमें पहले वरुण धवन को कास्ट किया गया था. अब अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को लीड रोल के लिए फाइनल किया गया है. वरुण धवन के रिप्लेसमेंट पर भी बवाल हो रहा है. इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं वरुण धवन की फिल्म मेकर्स के साथ कुछ अनबन हुई होगी. हालांकि, एक ताजा रिपोर्ट में बताया गया कि, फिल्म से वरुण को निकाले जाने की वजह कुछ और ही है.
इस वजह से अगस्त्य को मिला ये धांसू रोल
रिपोर्टस के मताबिक, दिनेश या श्रीराम के साथ वरुण की बॉन्डिंग खराब नहीं हुई है बल्कि वरुण को फिल्म इक्कीस से इसलिए बाहर किया गया है क्योंकि इसमें एक युवा एक्टर की जरूरत थी. एज फैक्टर की वजह से अभिनेता को रिप्लेस किया गया है. फिल्म इक्कीस, "परम वीर चक्र विजेता सैनिक अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है जो 21 साल की उम्र में हमारे देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे. ऐसे में 35 साल के वरुण धवन पर ये किरदार फिट नहीं बैठेगा. ऐसे में फिल्म मेकर्स ने अरुण खेत्रपाल के किरदार के लिए यंग एक्टर को चुना है. इस किरदार को निभाने के लिए अगस्त्य नंदा फिट बैठते हैं.''
बहन नव्या नंदा से पहले अगस्त्य फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं. बता दें कि, अगस्त्य के अलावा इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी. हालांकि इसकी घोषणा धर्मेंद्र के 87वें जन्मदिन पर ही कर दी गई थी.
यह भी पढ़ें-
from bollywood https://ift.tt/7Le9f6a
https://ift.tt/IS2yWPT
Sunday, December 11, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Varun Dhawan को अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने किया फिल्म में रिप्लेस, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
0 comments:
Post a Comment