Sidebar Ads

Wednesday, December 14, 2022

Entertainment News Live: जेम्स कैमरून की 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का जबरदस्त क्रेज, ओपनिंग वीकेंड पर कर सकती है शानदार कमाई

Entertainment News Live: जेम्स कैमरून की 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' मोस्ट अवेटेड फिल्म है. फिल्म रिलीज से पहले ही  काफी चर्चाओं में बनी हुई है. इस हॉलीवुड फिल्म को लेकर ऑडियंस में इतना क्रेज है कि भारत में ही अब तक इसकी 2 लाख से ज्यादा एडवांस बुकिंग हो चुकी है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म रिलीज होते ही धमाल मचा सकती है. इसी के साथ फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने के कयास भी लगाए जा रहे हैं.

ओपनिंग वीकेंड पर कितनी कमाई की उम्मीद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘अवतार 2’ का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. ऐसे में ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म के  150 मिलियन डॉलर की कमाई करने की उम्मीद है. बता दें कि फिल्म 16 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर' 2009 की ब्लॉकबस्टर 'अवतार' का सीक्वल है. वहीं 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' को डिज्नी की अब तक की सबसे बड़ी ग्लोबल रिलीज कहा जा रहा है, क्योंकि यह फिल्म मार्वल की 'एवेंजर्स: एंडगेम' को पीछे छोड़ते हुए 52,000 स्क्रीन पर रिलीज होगी. सैम वर्थिंगटन, ज़ो सलदाना और सिगोर्नी वीवर हिट फ़्रैंचाइज़ी में नए एडिशन केट विंसलेट हैं.

‘अवतार 2’ की क्या है लागत
लागत की बात करें तो ‘अवतार 2’को बनाने में मेकर्स को 250 मिलियन डॉलर खर्च करने पड़े हैं. वहीं साल 2009 में आई ‘अवतार’ के लिए मेकर्स ने 237 मिलियन ड़ॉलर खर्च किए थे. फिलहाल इस फिल्म को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त बज है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कितने रिकॉर्ड तोड़ती है.इन सबके बीच फिल्म के अर्ली रिव्यू भी आने शुरू हो गए हैं. बॉलीवुड के खिलाडी कुमार यानी अक्षय कुमार भी मंगलवार को फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे. जिसके बाद अक्षय ने ट्वीट कर फिल्म की जमकर तारीफ की है और कहा है कि वे अब भी मंत्र मुग्ध हैं. उन्होंने फिल्म को शानदार कहा.

from bollywood https://ift.tt/UxMFObA
https://ift.tt/b9dHUGk

0 comments:

Post a Comment