Aashiqui Fame Anu Aggarwal On Love Life: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनु अग्रवाल को आज भी महेश भट्ट की 1990 की फिल्म 'आशिकी' के लिए याद किया जाता है. एक्ट्रेस अब फिल्मों से दूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. शोबिज लाइफ से हटकर अनु साल 2001 से एक साध्वी की जिंदगी बिता रही हैं. हाल में एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी में प्यार की कमी पर बात की है. एक्ट्रेस ने कहा कि, वह सेक्स और प्यार को बराबर नहीं मानती हैं.

प्यार को अलग ढंग से देखती हूं
बता दें कि, 'आशिकी' फेम अनु अग्रवाल अब योग टीचर हैं. वह सोशल मीडिया पर अपनी ग्लमैरस फोटोज से काफी सुर्खियों में रहती हैं. बीते दिनों अनु सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल में नजर आई थीं. इसके बाद वह काफी सुर्खियों में रहीं. फिलहाल, एक्ट्रेस ने बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह हमेशा अपने जीवन के बारे में "बहुत खुली" रही हैं और दूसरों की तुलना में प्यार को अलग तरीके से देखती हैं.

मेरी आशिकी को क्या हो गया?
इस बीच अनु ने अपनी लव लाइफ पर भी बात की और चौंकाने वाला बयान दिया. उन्होंने कहा, “मेरी आशिकी को क्या हो गया (मेरी लव लाइफ को क्या हुआ)?… मैं बहुत खुली इंसान हूं.. मैं हमेशा एक खुली इंसान रही हूं सच में, मैं बहुत ज्यादा ओपन तब हुई हूं जब मेरी लव लाइफ को लेकर बातें हुईं.. कोई प्यार की बात करें तो कोई नहीं जानता कि भविष्य में क्या होने वाला है…”

प्यार सेक्स नहीं है..
उन्होंने प्यार पर बात करते हुए कहा, “मुझे बच्चों से बहुत प्यार मिलता है. यह ईमानदार और मासूम प्यार है. मेरे प्यार की जरूरत एक अलग तरीके से पूरी होती है. यह सेक्स नहीं है... वो तो कभी (का) खत्म हो गया.... प्यार की अवधारणा को नया रूप देने की जरूरत है. प्यार को छोटे से छोटे इशारों में महसूस किया जा सकता है. इसके बारे में बहुत अधिक मुखर या भव्य होने की आवश्यकता नहीं है. हमें पुनर्विचार करने की जरूरत है. ”

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के सूखे को खत्म कर धुआंधार कलेक्शन करने वाली ये टॉप फिल्में, देखें इन OTT प्लेटफार्म्स पर

from bollywood https://ift.tt/iJlyBzj
https://ift.tt/nmot0UE
Wednesday, December 28, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» 'मेरी आशिकी को क्या हो गया..' फेल लव लाइफ पर खुलकर बोलीं अनु अग्रवाल, दिया ऐसा चौंकाने वाला बयान

0 comments:
Post a Comment