Kajol's Salaam Venky Day 2 Box Office: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों अपनी फिल्म 'सलाम वेंकी' को लेकर सुर्खियों में हैं. वह लंबे समय बाद अपनी इस फिल्म के जरिए पर्दे पर नजर आई हैं. ऐसे में दर्शक फिल्म के लिए एक्साइटेड भी थे. हालांकि, फिल्म की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन इस फिल्म का रिजल्ट खास नहीं देखने को मिला है. अब दूसरे दिन का भी कलेक्शन सामने आ गया है.

दूसरे दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
काजोल और विशाल जेठवा (Vishal Jethwa) की लीड रोल वाली फिल्म 'सलाम वेंकी' के लिए एक्ट्रेस ने जमकर प्रमोशन किया था, लेकिन इसका नतीजा खास नहीं रहा. जहां पहले दिन फिल्म ने किसी तरह महज 60 लाख रुपये की कमाई की, वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. बताते चलें कि, फिल्म में आमिर खान का भी कैमियो रोल देखने मिला है.

फिल्म का बजट
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की पत्नी और एक्ट्रेस काजोल की 'सलाम वेंकी' को बनाने में मेकर्स के 30 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. फिल्म की पहले दिन की कमाई देखने के बाद लग रहा है कि 'सलाम वेंकी' अपना बजट भी नहीं निकाल पाएगी. जानकारी के लिए बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन की फिल्म 'दृश्यम 2' से कड़ी टक्कर मिल रही है.

क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म सलाम वेंकी की बात करें तो यह एक मां-बेटे की कहानी है. मां अपने बेटे के लिए इच्छा मृत्यु की मांग करती है. इस फिल्म को देखने के बाद हर कोई इमोशनल हो रहा है. हालांकि, सामने आ रहे फिल्म के आंकड़ों को देख कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म में मां बेटे की कहानी दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई है.

यह भी पढ़ें- भयानक एक्सीडेंट के बाद मौत के मुंह से बाहर आईं मॉडल Aeshra Patel, अब करेंगी वेब सीरीज से वापसी

from bollywood https://ift.tt/oA3k5Cq
https://ift.tt/x49peZf
Saturday, December 10, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Salaam Venky Day 2: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त चाल से बढ़ रही है काजोल की फिल्म, दूसरे दिन हुई इतनी कमाई

0 comments:
Post a Comment