Sidebar Ads

Friday, December 9, 2022

Salaam Venky Box Office: काजोल की फिल्म ओपनिंग डे पर रही फुस्स, पहले दिन किया महज इतना कलेक्शन

Salaam Venky Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. उनकी फिल्म 'सलाम वेंकी' शुक्रवार क सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में उनके साथ विशाल जेठवा अहम किरदार में नजर आए हैं. फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद हर कोई इमोशनल हो गया था. जिसके बाद से हर कोई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा था. मां-बेटे की ये कहानी ऑडियन्स का दिल छू रही है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है और जिसे देखकर लग रहा है कि ओपनिंग डे पर काजोल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ नहीं बना पाई है.

सलाम वेंकी में आमिर खान का कैमियो भी है. जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. समीक्षकों मे सलाम वेंकी की बहुत तारीफ की है.  फिल्म की कहानी और एक्टिंग दोनों की खूब तारीफ हो रही है मगर फिर भी पहले दिन का कलेक्शन निराशाजनक रहा है.

पहले दिन किया इतना बिजनेस
काजोल और विशाल की फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 60 लाख का बिजनेस किया है. फिल्म से पहले दिन अच्छा कलेक्शन की उम्मीद की जा रही थी. फिल्म को अपना बजट पूरा करने के लिए वीकेंड पर अच्छी कमाई करनी पड़ेगी. वीकेंड पर सलाम वेंकी के अच्छा बिजनेस करने की उम्मीद की जा रही है.

ये है कहानी
सलाम वेंकी की कहानी की बात करें तो ये एक मां-बेटे की कहानी है. मां अपने बेटे के लिए इच्छा मृत्यु की मांग करती है. इस फिल्म को देखने के बाद हर कोई इमोशनल हो रहा है.

अजय देवगन ने की तारीफ
काजोल की फिल्म उनके पति अजय देवगन को बहुत पसंद आई है. अजय ने फिल्म की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने काजोल की फोटो शेयर करते हुए लिखा था- 'सलाम वेंकी ने मुझे इमोशनल कर दिया है. पूरी टीम का काम दिखता है, खासकर रेवती और विशाल जेठवा का. कास्ट एंड क्रू को मेरी शुभकामनाएं'.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/2otcD9F Ali Khan ने मुंबई की लोकल ट्रेन में की सवारी, वीडियो शेयर कर बोलीं- आज हमने अपना दिमाग इस्तेमाल किया

from bollywood https://ift.tt/mVhflzd
https://ift.tt/MOoDYgV

0 comments:

Post a Comment