Bholaa Box Office Collection Day 5: अजय देवगन स्टारर लेटेस्ट रिलीज ‘भोला’ रामनवमी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. एक्शन से भरपूर फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. जहां ‘भोला’ की ओपनिंग ठीक-ठाक रही थी तो रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई. हालांकि वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई और कई करोड़ बटोर लिए. चलिए यहां जानते हैं ‘भोला’ का पहले मंडे टेस्ट का रिजल्ट कैसा रहा है

‘भोला’ का मंडे टेस्ट का रिजल्ट कैसा रहा?
‘भोला’ को शनिवार और रविवार की छुट्टी की फायदा मिला था. इसकी वजह से फिल्म के कलेक्शन में अच्छा खासा इजाफा भी हुआ था. वहीं अब फिल्म के मंडे टेस्ट का रिजल्ट भी आ गया है. जिसके मुताबिक मंडे टेस्ट में ‘भोला’ अच्छे नंबर हासिल नहीं कर सकी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘भोला’ ने रिलीज के पांचवें दिन महज 6 करोड़ का बिजनेस किया है. हालांकि अच्छी बात ये है कि ‘भोला’ ने 5 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं अब मेकर्स को मंगलवार से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि महावीर जयंती की छुट्टी का फायदा ‘भोला’ को मिल सकता है और एक बार फिर फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है.

100 करोड़ के बजट में बनी है ‘भोला’
100 करोड़ के बजट में बनी ‘भोला’ को देशभर के चार हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. अजय देवगन के डायरेक्शन में बनी क्राइम थ्रिलर हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरी हुई है. इस जॉनर को पसंद करने वाले ऑडियंस के लिए ‘भोला’ विजुअल ट्रीट जैसी है. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो ‘भोला’ को डायरेक्ट करने के साथ अजय देवगन ने इसमें लीड रोल प्ले भी किया है. फिल्म में तबू, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा जैसे शानदार कलाकारों ने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है.. वहीं अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'मैदान' भी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस अपकमिंग फिल्म का टीजर भोला के साथ ही रिलीज किया गया था.

ये भी पढ़ें:-अप्रैल के फर्स्ट वीक में OTT पर मिलेगी एंटरटेनमेंट की फुलडोज, 'जुबली' के साथ ये ड्रामा सीरिज होंगी रिलीज

from bollywood https://ift.tt/hk0MRTa
https://ift.tt/xGuhMwy
Monday, April 3, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Bholaa Box Office Collection: पहले मंडे टेस्ट में फेल हुई ‘भोला’, पांचवें दिन इतना किया कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment