Katrina Kaif Vicky Kausha Wedding Confirmed: अब तक कयास लगाए जा रहे थे कि विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) शादी करने जा रहे हैं. खबर थी कि शादी के फंक्शन तीन दिनों तक चलेंगे. 7 दिसंबर से लेकर 9 दिसंबर तक शादी समारोह राजस्थान के सवाई माधोपुर के शाही किले में होगी. लेकिन अब ये खबर पूरी तरह से पक्की हो गई है. शादी से पहले राजस्थान में प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां शुरु कर दी गई है. लिहाजा जरुरी बैठक के तहत डीएम की चिट्ठी के सामने आते ही इस बात पर मुहर भी लग गई है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सोशल मीडिया पर सवाई माधोपुर जिले के डीएम की चिट्ठी वायरल हो गई है जिसमें विक्की और कैटरीना (Vicky and Katrina) की शादी के मद्देनजर जरूरी बैठक 3 दिसंबर को बुलाई गई है.

3 दिसंबर को होगी प्रशासनिक बैठक
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दोनों ही बॉलीवुड के जाने माने स्टार हैं और इनकी फैन फोलोइंग भी जबरदस्त है. ऐसे में इनकी शादी की खबर मिलते ही फैंस के लोकेशन पर पहुंचने की काफी उम्मीद हैं लिहाजा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहे इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की ही है. वहीं इस शादी में कई वीआईपी गेस्ट भी शामिल होने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पीएमओ स्तर के अफसर भी शादी के मेहमान बनेंगे. ऐसे में उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी जिला प्रशासन की है. वहीं इसमें किसी तरह की कोई चूक ना हो इसके लिए 3 दिसंबर को बैठक बुलाई गई है. जो चिट्ठी मीडिया में छाई हुई है उसमें तैयारियों के मद्देनजर बैठक बुलाने की बात कही गई है.

पहले कर सकते हैं कोर्ट मैरिज
खबर ये भी है कि कैटरीना और विक्की दोनों अपनी शादी को कोर्ट में रजिस्टर कराना चाहते हैं लिहाजा वो 3 दिसंबर को मुंबई में कोर्ट मैरिज कर लेंगे. बाकी रस्में राजस्थान के सवाई माधोपुर में निभाई जाएंगीं. जिसके लिए इनका परिवार 6 दिसंबर तक वेडिंग वेन्यू पर पहुंच जाएगा. और 7 दिसंबर से शादी की हर रस्म निभाई जाएगी. 9 दिसंबर को दोनों हिंदू रीति रिवाज से शादी कर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे. वहीं खबर है कि दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरों के लिए किसी इंटरनेशनल मैगजीन से डील की है. लिहाजा शादी की तस्वीरों के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ेंः Sara Ali Khan का बॉलीवुड वेडिंग सीजन के बीच बड़ा खुलासा, 'Atrangi Re' की एक्ट्रेस ने बताया किससे करेंगी 'शादी'

from bollywood https://ift.tt/3ognhA8
https://ift.tt/eA8V8J
Thursday, December 2, 2021
Home »
Bollywood Gossips
» वेडिंग कन्फर्म! 9 दिसंबर को फेरे लेंगे Vicky Kaushal और Katrina Kaif, तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम की चिट्ठी हुई वायरल

0 comments:
Post a Comment