Disha Patani in Hollywood: बागी 2 (Baghi 2), एम एस धोनी (MS Dhoni), मलंग (Malang), भारत और राधे (Radhe) जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में छा चुकीं दिशा पाटनी (Disha Patani) जल्द ही एक विलेन रिटर्न (Ek Villain Return) में नजर आने वाली हैं. लेकिन ये फिल्म रिलीज हो उससे पहले ही खबरें हैं कि अब दिशा बॉलीवुड (Bollywood) छोड़ हॉलीवुड (Hollywood) की राह पकड़ने वाली हैं. जी हां...मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिशा पाटनी (Disha Patani) एक प्रसिद्ध हॉलीवुड डायरेक्टर की फिल्म का अहम हिस्सा बनने जा रही हैं. हालांकि इसे लेकर कोई भी औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मलंग फिल्म में दिशा पाटनी का काम हॉलीवुड के एक निर्देशक को काफी पसंद आया है साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी फॉलो करते हैं. उनकी बैक फ्लिप और किक बॉक्सिंग से भी वो काफी इम्प्रेस हैं. जिसकी वीडियो अक्सर दिशा सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. ऐसे में कहा जा रहा है कि जल्द ही हॉलीवुड के वो निर्देशक दिशा से मुलाकात कर सकते हैं और इस प्रोजेक्ट पर काम शुरु कर सकते हैं.

राधे में सलमान खान संग शेयर की थी स्क्रीन
बात वर्कफ्रंट की करें तो आखिरी बार दिशा पाटनी को सलमान खान की राधे में देखा गया था जो सलमान खान के अपोजिट नजर आई थीं. फिल्म ईद पर रिलीज हुई थी. इससे पहले भारत में भी दिशा पाटनी ने सलमान संग स्क्रीन शेयर की थी. वहीं दिशा पाटनी की आने वाली फिल्मों की बात करें तो दिशा पाटनी सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर एक विलेन रिटर्न में नजर आने वाली हैं. जिसमें अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया भी लीड रोल में होंगे. बुधवार को दिशा पाटनी को तड़प की स्क्रीनिंग पर स्पॉट किया गया जहां वो शॉर्ट ऑरेंज आउटफिट में पहुंची थीं. उनका लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ेंः मालदीव में Malaika Arora संग छुट्टियां मना रहे हैं Arjun Kapoor, मजेदार खाने और शानदार बीच का ले रहे मज़ा

from bollywood https://ift.tt/3ddzEH2
https://ift.tt/eA8V8J
Thursday, December 2, 2021
Home »
Bollywood Gossips
» Disha Patani in Hollywood: अब हॉलीवुड की राह पकड़ने जा रही हैं Disha Patani? बिग बजट एक्शन मूवी से कर सकती हैं डेब्यू

0 comments:
Post a Comment