Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding Date: अगर आपको लगता है कि कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो सकती हैं तो शायद आपका अंदाजा गलत हो. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की-कैट ने अपनी शादी की तस्वीरों के राइट्स एक इंटरनेशल मैगजीन को बेच दिए हैं. यहां तक कि कैटरीना और उनकी टीम इस मैगजीन के इंडियन एडिशन से जल्द ही डील फाइनल करने वाली है और इसके लिए उन्हें मोटी रकम मिली है.

जी हां, ये रिपोर्ट्स तब सामने आ रही है जब कैटरीना और विक्की अपनी शादी में मेहमानों के सामने नो फोन पॉलिसी रखने को लेकर चर्चा में हैं. विक्की-कैट के 9 दिसंबर को राजस्थान में सात फेरे लिए जाने की चर्चा है. कहा जा रहा है कि कपल शादी में आए मेहमानों से NDA (नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) साइन करवाएगा ताकि वो शादी से जुड़े फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर ना कर पाएं. वैसे, विक-कैट अकेले ऐसे सेलेब्स नहीं हैं जिन्होंने अपनी शादी की तस्वीरों के राइट्स किसी मैगजीन को करोड़ों में बेचे हों.

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने जब दिसंबर 2018 में निक जोनास से शादी की थी तो उन्होंने भी कुछ ऐसा ही किया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने पीपल मैगजीन को 2.5 मिलियन यूएस डॉलर में तस्वीरों के राइट्स बेचे थे. इसके अलावा उन्होंने हैलो मैगजीन को भी कुछ फोटोज बेची थीं. अन्य सेलेब्स में सोनम कपूर और प्रीति जिंटा का नाम शामिल है. हालांकि, सोनम ने मेहमानों पर शादी से जुड़ी किसी भी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करने का बैन नहीं लगाया था.

Katrina Kaif-Vicky Kaushal wedding: कैटरीना-विक्की ने शादी में आने वाले मेहमानों के लिए रखी हैं ऐसी-ऐसी शर्तें, सुनकर चकरा जाएगा सिर!

Katrina Kaif Vicky Kaushal Net Worth: कमाई के मामले में विक्की कौशल से कहीं ज्यादा आगे हैं कैटरीना कैफ, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

from bollywood https://ift.tt/3ppRQCD
https://ift.tt/eA8V8J
Thursday, December 2, 2021
Home »
Bollywood Gossips
» Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding Date: कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने मैगजीन के साथ शादी की तस्वीरों को बेचने की डील की, मिलेंगे करोड़ों रुपये?

0 comments:
Post a Comment