Ayushmann Khurrana on The kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) पर चाहे कोई भी गेस्ट आए मस्ती ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता. वहीं जब बात आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की हो तो फिर क्या कहने. आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) भी पंजाबी मुंडे हैं और जब भी वो कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में आते हैं तो अपनी हाजिरजवाबी से हर किसी का दिल जीत लेते हैं.

इस बार भी कुछ ऐसा ही हुई जब द कपिल शर्मा शो में आयुष्मान खुराना पहुंचे अपने फिल्म चंडीगढ़ करें आशिकी (chandigarh kare aashiqui) का प्रमोशन करने के लिए. आयुष्मान खुराना की चंडीगढ़ करें आशिकी फिल्म जल्द ही रिलीज होने जा रही है. फिल्म रोमांटिक कॉमेडी जोनर की है जिसमें पहली बार आयुष्मान वाणी कपूर के साथ नजर आने वाले हैं. कपिल के शो में आयुष्मान वाणी कपूर के साथ ही पहुंचे थे. फिर सेट पर खूब सजी हंसी की महफिल.

शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें कपिल शर्मा, वाणी कपूर और आयुष्मान खुराना के साथ कृष्णा अभिषेक भी नजर आ रहे हैं. इसी प्रोमो में कुछ ऐसा होता है कि कपिल के नेहले पर आयुष्मान मार देते हैं देहला और फिर हर कोई हंसने पर मजबूर हो जाता है.

इस प्रोमो में कपिल शर्मा खुद को गरीब कहते हुए सुनाई दे रहे हैं. जैसे ही कपिल खुद को गरीब बताते हैं वैसे ही तपाक से आयुष्मान खुराना कहते हैं कि ऐसी गरीबी भगवान सभी को दे. आयुष्मान की ऐसी मजेदार प्रतिक्रिया सुन खुद कपिल भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते. इस हफ्ते द कपिल शर्मा शो में केवल आयुष्मान खुराना ही नहीं बल्कि वीकेंड में सनी देओल भी बेटे करण देओल के साथ पहुंचेंगे. करण देओल की दूसरी फिल्म वेले रिलीज होने जा रही है. जिसमें सनी देओल भी हैं.

ये भी पढ़ेंः शादी से पहले Vicky Kaushal की होने वाली दुल्हनिया Katrina Kaif पहुंचीं क्लिनिक, बनाई मीडिया से दूरी, कैट- कैट चिल्लाते रह गए फोटोग्राफर्स

from bollywood https://ift.tt/3povqSo
https://ift.tt/eA8V8J
Friday, December 3, 2021
Home »
Bollywood Gossips
» The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने खुद को कहा गरीब, तो Ayushmann Khurrana बोले- भगवान ऐसा गरीब सबको बनाएं

0 comments:
Post a Comment