Sidebar Ads

Sunday, January 29, 2023

जब लिफ्ट में शख्स ने Akshay Kumar के साथ कर दिया था ऐसा घिनौना काम, एक्टर बोले- 'मैं आजतक...'

Akshay Kumar Molestated By A Liftman: अक्षय कुमार आज बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. अक्षय का नाम बॉलीवुड के उन एक्टर्स में भी शामिल होता है, जो सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं. अक्षय कई सामाजिक मुद्दों पर फिल्म भी बना चुके हैं. अक्षय ने एक बार खुलासा किया था कि 6 साल की उम्र में एक लिफ्टमैन ने उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी. दरअसल, मानव तस्करी सब्जेक्ट पर एक इंटरनेशनल कांफ्रेंस में अक्षय कुमार ने अपने साथ बचपन में हुई इस घटना का जिक्र किया था.

अक्षय के साथ हुई थी छेड़खानी
अक्षय ने इस इवेंट में कहा था, "जब मैं बच्चा था, मेरे पैरेंट्स मुझे हमेशा सब कुछ सहजता से बताने के लिए प्रोत्साहित करते थे. चाहे वो सेक्सुअल इश्यूज हों या फिर कोई असहज व्यवहार को लेकर". अक्षय ने बताया कि जब वे 6 साल के थे, तब एक लिफ्ट में काम करने वाले व्यक्ति ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने पैरेंट्स को दी. उनके पैरेंट्स ने इसकी शिकायत पुलिस में की और उस आदमी को गिरफ्तार किया गया.

'आज भी लगता है डर'
अक्षय ने अपने साथ हुए मोलेस्टेशन के बारे में बात करते हुए कहा था, "जब मैं छह साल का था, तब मैं अपने पड़ोसी के घर जा रहा था. लिफ्ट वाले ने मेरे बट को छुआ. मुझे बहुत अजीब लगा और मैंने अपने पिता को इसके बारे में बताया. उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जांच में पता चला कि लिफ्ट वाला हिस्ट्रीशीटर था. पुलिस ने कार्रवाई की और युवक को गिरफ्तार कर लिया. मैं एक शर्मीला बच्चा था और इस बारे में अपने पैरेंट्स से बात करके मुझे बहुत रहत महसूस हुई. लेकिन आजतक मैं 'बम' शब्द का इस्तेमाल करने से हिचकता हूं". इस कार्यक्रम में अक्षय ने कहा था कि महिलाओं और बच्चों को आगे आकर बोलने की जरूरत है, ताकि उनके साथ कुछ गलत हो तो उनका बचाव किया जा सके.

ये भी पढ़ें:

यौन शोषण, ब्रेकअप और बिन ब्याही मां, बेहद मुश्किल रही इस अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस की जिंदगी

from bollywood https://ift.tt/dVhB5CN
https://ift.tt/nSgpTdE

0 comments:

Post a Comment