Pathaan: बॉलीवुड के किंग यानि सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को फैंस चार साल बाद बड़े पर्दे पर देखने जा रहे हैं. यही वजह कि सभी ‘पठान’ (Pathaan) के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं फिल्म रिलीज से पहले शाहरुख ने फैंस से जुड़ने के लिए ट्विटर पर एक बार फिर #AskSRK सेशन रखा था. जिसमें हमेशा की तरह फैंस के पूछे गए सवालों पर एक्टर के मजेदार रिप्लाई ने यूजर्स का दिल जीत लिया है....
फैन के सवालों पर शाहरुख ने दिया मजेदार रिएक्शन
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘पठान’ के प्रमोशन के लिए अलावा ट्विटर पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. दरअसल एक्टर ने एक बार फिर फैंस के लिए #AskSRK सेशन रखा. जिसके कुछ देर बाद ही फैंस ने सवालों की बौछार कर दी. एक ट्विटर यूजर ने शाहरुख से पूछा कि "सर पठान देखते हुए थिएटर में रोमांस कर सकते हैं क्या?" जिसपर शाहरुख ने बहुत ही फनी जवाब दिया. एक्टर ने लिखा कि "रोमांस का क्या है कहीं भी कर सकते हैं..अरे बुद्धू वक्त और जगह थोड़ी ना देखते हैं."
पहले ‘पठान’ फिर हनीमून – शाहरुख खान
वहीं एक और यूजर ने लिखा कि "सर, लास्ट वीक शादी हुई मेरी, पहले हनीमून जाउ या #पठान देखू???" इसके जवाब में शाहरुख ने लिखा कि, ‘’बेटा एक हफ्ता हो गया अभी तक हनीमून नहीं किया!!! अब पत्नी के साथ #पठान देखने जाएं और बाद में हनीमून करें…
बता दें कि ‘पठान’ में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले है. ये फिल्म कल यानि 25 जनवरी को हिंदी, तेलुगु और तमिल में सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जा रही है. वहीं फिल्म की रिलीज से पहले इसकी एडवांस बुकिंग के लिए 4.2 लाख से अधिक टिकट बेच दिए गए हैं..
यह भी पढ़ें- Madalsa Sharma Pics: बालों में गुलाब और कजरारे नैना... मदालसा शर्मा पर फिर चढ़ा '‘गंगूबाई’ का खुमार, देखिए खूबसूरत तस्वीरें
from bollywood https://ift.tt/QY4956g
https://ift.tt/ZTYuQ9W
Tuesday, January 24, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Pathaan: फैन का 'पठान' से सवाल, थिएटर में इश्क फरमा सकते हैं क्या? शाहरूख बोले- रोमांस का क्या है, कहीं भी हो सकता है
0 comments:
Post a Comment