Sidebar Ads

Wednesday, January 18, 2023

'शूट के पहले ही दिन SRK ने कर दिया कंफर्टेबल', विजय सेतुपति ने Shah Rukh Khan की तारीफ के बांधे पुल

Vijay Sethupathi Praised SRK: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की इस साल कई फिल्में रिलीज होनी हैं. इनमें एटली की ‘जवान’ भी शामिल हैं. जवान में शाहरुख के साथ साउथ स्टार विजय सेतुपति भी अहम रोल प्ले करते नजर आएंगे. वहीं एक लेटेस्ट इंटरव्यू में विजय सेतुपति ने बॉलीवुड के बादशाह के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को लेकर बात की है. विजय सेतुपति ने अपने ‘जवान’ को-एक्टर शाहरुख खान की तारीफ करते हु उन्हें एक जेंटलमैन कहा. उन्होंने यह भी याद किया कि कैसे शाहरुख हमेशा उन्हें अपने साथ सींस पर डिसकशन करने के लिए प्रोत्साहित करते थे.

शाहरुख खान हैं जेंटलमैन
इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में  विजय ने कहा, "वह (शाहरुख खान) बहुत प्यारे थे. यह एक बहुत अच्छा एक्सपीरियंस था. मैं पहले दिन थोड़ा नर्वस था, क्योंकि वह एक बहुत बड़े स्टार हैं, लेकिन उन्होंने मुझे बहुत कंफर्टेबल बना दिया. उनका उस दिन कोई सीन नहीं था लेकिन वह मुझे कंफर्टेबल महसूस कराने के लिए वहां थे.वह बहुत प्यारे हैं. मैं उनके साथ चर्चा कर सकता हूं … वह एक जेंटलमैन हैं, मैंने शाहरुख सर के साथ वास्तव में अच्छा समय बिताया."

जवान कब होगी रिलीज
बता दें कि फिल्म मेकर एटली के डायरेक्शन में बनी ‘जवान’ को हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस के साथ एक इवेंट फिल्म के रूप में प्रेजेंट किया गया है. इस फिल्म को शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 2 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी.

विजय सेतुपति वर्कफ्रंट
बता दे कि फैंस विजय को राज निदिमोरू और कृष्णा डीके की अपकमिंग प्राइम वीडियो सीरीज ‘फर्जी’ में भी देखेंगेय इसमें उनके अलावा शाहिद कपूर, राशि खन्ना, के के मेनन, अमोल पालेकर और भुवन अरोड़ा भी हैं. यह सीरीज 10 फरवरी को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. इसके अलावा विजय के पास कैटरीना कैफ के साथ अपकमिंग थ्रिलर फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ भी है. श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस साल हिंदी और तमिल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें:-ऐश्वर्या की ठुकराई इस फिल्म ने करिश्मा कपूर को रातोंरात बनाया सुपरस्टार, कभी एक्टिंग के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई

from bollywood https://ift.tt/QtbKTuL
https://ift.tt/UuLWe0g

0 comments:

Post a Comment