Rajkumar Santoshi On Salman Khan: फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध है' को लेकर चर्चा में हैं. संतोषी ने हाल में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और आमिर खान के साथ काम करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि, दोनों स्टार एक्टर एक साथ काम करने को तैयार हैं लेकिन सलमान को 'अच्छी स्क्रिप्ट' नहीं मिल रही हैं.

आमिर खान का ब्रेक खत्म करूंगा
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में राजकुमार संतोषी ने कहा कि, वह एक एक्टर और एक इंसान दोनों के रूप में आमिर खान का बहुत सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा, "मेरे पास एक फिल्म के लिए सब्जेक्ट है. हम 'लाल सिंह चड्ढा' के दौरान मिलने वाले थे लेकिन फिर उन्होंने (आमिर खान ने) घोषणा कर दी कि वह फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं. पर मैं किसी दिन मिलूंगा तो उन्हें कहानी सुनाउंगा और उनका ब्रेक जल्दी खत्म करने की कोशिश करूंगा."

अच्छी स्क्रिप्ट को तरस रहे हैं सलमान खान
सलमान खान के बारे में बात करते हुए फिल्म डायरेक्टर ने कहा, "सलमान बहुत अच्छे अभिनेता हैं, लेकिन यह मेरी निजी राय है कि उन्हें अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिल रही है. 'बजरंगी भाईजान' एक अच्छी स्क्रिप्ट थी और उन्होंने उसमें बहुत अच्छा काम किया. वह इसके हकदार हैं कि उन्हें अच्छी कहानियां करने को मिलें. मेरे पास कुछ है और मैं उस पर काम कर रहा हूं. वो तो हर स्क्रिप्ट मैं सूट हो सकते हैं. मेरी फैमिली भी सलमान भक्त है.'

इसके अलावा संतोषी ने कहा कि, सलमान को अपने अंदर के एक्टर को जिंदा रखने के लिए और ज्यादा चैलेंजिंग रोल्स करने चाहिए.

बता दें कि, राजकुमार संतोषी की फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की पठान से भिड़ने जा रही हैं. दोनों फिल्में 25 जनवरी 2023 को रिलीज होंगी. निर्देशक ने कहा कि वह चाहते हैं कि शाहरुख की फिल्म सफल हो और उन्होंने कहा, "मैं उन्हें बहुत सक्सेसफुल देखना चाहता हूं."

यह भी पढ़ें- इंडिया में ताबड़तोड़ चल रही है 'पठान' की एडवांस बुकिंग, मिनटों में बिक गए 50 हजार टिकट

from bollywood https://ift.tt/AC1d0jB
https://ift.tt/C7ukIc5
Friday, January 20, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» फिल्मों से आमिर खान का ब्रेक खत्म करवाएंगे राजकुमार संतोषी, सलमान खान के लिए कही ये खास बात

0 comments:
Post a Comment