Shah Rukh Khan Pathaan Box office Collection: बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जिसकी उम्मीद की जा रही थी कि शाहरुख की 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनकर आएगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही है. रिलीज के पहले दिन 'पठान' (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि शाहरुख की 'पठान' ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है.

पहले दिन 'पठान' ने मचाया धमाल

यशराज बैनर तले बनी स्पाई थ्रिलर 'पठान' ने रिलीज के पहले ही दिन ये साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कमाल का प्रदर्शन करने वाली है. बंपर एडवांस बुकिंग का 'पठान' को जमकर फायदा मिला है. जिसकी वजह शाहरुख खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर डाली है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की 'पठान'ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 51-52 करोड़ के बीच में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर डाली है.

इसी बात की उम्मीद पहले ही की जा रही थी कि 'पठान' रिलीज के पहले ही दिन कमाई के मामले में हैरान करने वाला कलेक्शन करेगी. साफ तौर पर कहा जाए तो करीब 5 साल के बाद शाहरुख खान का कमबैक बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रहा है.

'पठान' के शो रहे हाउसफुल

जिस तरीके से रिलीज के पहले दिन 'पठान' के शो देखने के लिए लोग लाइन में खड़े दिखाई दिए, उससे ये साफ जाहिर होता है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' के ज्यादातर शो हाउसफुल रहे हैं. क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस तक हर कोई 'पठान' (Pathaan) की तारीफ कर रहा है. ऐसे में 26 जनवरी यानी रिपब्लिक डे के मौके पर 'पठान' छुट्टी का पूरा फायदा उठाएगी और रिलीज के दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करेगी.

यह भी पढ़ें- Pathaan: सिर चढ़ा पठान का बुखार... शो हाउसफुल तो YRF ने उठाया बड़ा कदम, फैन्स की मांग पर लेट नाइट शो का एलान

from bollywood https://ift.tt/q9zBJ6Q
https://ift.tt/NTxPtl9
Wednesday, January 25, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Pathaan Box Office Collection Day 1: 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर बिगाड़ा मौसम, ओपनिंग डे पर शाहरुख खान की फिल्म ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई

0 comments:
Post a Comment