Kuttey Box Office Collection: मल्टीस्टारर फिल्म ‘कुत्ते’ (Kuttey) को लेकर फिल्म मेकर्स को काफी उम्मीदें थी लेकिन फिल्म को ओपनिंग डे से ही सिनेमाघरों में ऑडियंस नहीं मिल रही है. नतीजतन फिल्म की कमाई भी बेहद कम हुई है. अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म रिलीज के 6 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह दम तोड़ चुकी है. चलिए जानते हैं ‘कुत्ते’ ने छठे दिन कितना कलेक्शन किया है.

‘कुत्ते’ का छठे दिन का कलेक्शन कितना रहा
फिल्म ‘कुत्ते’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन महज 1.7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वहीं रिलीज के दूसरे दिन ‘कुत्ते’ 1.25 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई और तीसरे दिन फिल्म ने 1.1 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे दिन फिल्म केवल 0.64 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई. फिल्म ‘कुत्ते’ की पांचवें दिन की कमाई महज 0.62 करोड़ रुपये रही. वहीं छठे दिन के शुरुआती कलेक्शन के आंकड़े भी आ गए हैं. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार यानी छठे दिन के अर्ली ट्रेंड्स के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘कुत्ते’ ने 0.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 5.26 करोड़ रुपये हो गई है.

कुत्ते’ ने 6 दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम
फिल्म ‘कुत्ते’ विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म है. मल्टी स्टारर फिल्म में अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान, शार्दुल भारद्वाज और कुमुद मिश्रा ने अहम रोल प्ले किये हैं. फिल्म 50 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी. मेकर्स को उम्मीद थी कि ‘कुत्ते’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी लेकिन फिल्म को ऑडियंस ने पूरी तरह नकार दिया है.

ये भी पढ़ें:-ऐश्वर्या की ठुकराई इस फिल्म ने करिश्मा कपूर को रातोंरात बनाया सुपरस्टार, कभी एक्टिंग के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई

from bollywood https://ift.tt/UM8y07z
https://ift.tt/UuLWe0g
Wednesday, January 18, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Kuttey Box Office Collection: अर्जुन कपूर की ‘कुत्ते’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह हुई फेल, छठे दिन किया महज इतना कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment