Sidebar Ads

Thursday, January 26, 2023

Pathaan Box Office Collection LIVE Updates: एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही 'पठान', कश्मीर में 32 साल बाद हाउसफुल दिखे हॉल

Pathaan Box Office Collection LIVE Updates: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर 'पठान' (Pathaan) बॉक्स ऑफिस रिलीज होते ही एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है. फिल्म ने पहले दिन भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं. फिल्म ने देशभर में जहां पहले दिन 57 करोड़ की कमाई की जिसमें 55 करोड़ हिंदी भाषा व करीब 2 करोड़ अन्य भाषाओं में कमाए. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने पहले दिन 106 करोड़ की शानदार कमाई की है.

फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम (John Abraham) भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं. गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई इस फिल्म एक्शन का जबरदस्त तड़का है. साथ ही फिल्म में देशभक्ति की भावना भी दिखाई गई है. फिल्म की कहानी 'पठान' के बारे में है जो एक खूफिया एजेंट है और अपने देश को बाहरी खतरों से बचाने के लिए अपनी जी जान लगा देता है. दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म में एजेंट की भूमिका में नजर आ रही हैं.

इस फिल्म के लिए शाहरुख खान ने करीब 2 साल तक जिम में पसीना बहाकर सिक्स पैक एब्स हासिल किए और उनकी मेहनत फिल्म में साफ दिख रही है. फिल्म का निर्माण यशराज बैनर ने किया है वहीं इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद (Sidharth Anand) ने किया है. फिल्म की कहानी में यूं तो कुछ भी नया नहीं है लेकिन इसे जिस तरह से ट्रीट किया गया है वो देखने लायक है. सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म की कहानी को अच्छे तरीके से पर्दे पर उतारा है.

खासतौर पर शाहरुख खान इसके हर फ्रेम में जबरदस्त लगते हैं. फिल्म में एक्शन, ट्विस्ट एंड टर्न्स काफी मजेदार हैं. फिल्म के फर्स्ट हाफ को देखकर ऐसा लगता है कि कहानी एक पुरानी है और इसमें दीपिका पादुकोण सिर्फ एक्सपोज करने के लिए हैं. लेकिन फिल्म का सेकेंड हाफ आपको काफी एंटरटेन करता है और इसमें दिए गए ट्विट्स आपको हैरान कर देते हैं. इसके बाद आप फिल्म देखकर यही कहेंगे की फिल्म पैसा वसूल है.

यह भी पढ़ें-

from bollywood https://ift.tt/MCei49d
https://ift.tt/l93kdFu

0 comments:

Post a Comment