Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser Leaked: हिंदी सिनेमा को दो मेगा सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लिए 25 जनवरी यानी आज का दिन बेहद खास है. एक तरफ शाहरुख खान की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'पठान' (Pathaan) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. दूसरी ओर पठान के साथ सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का टीजर भी रिलीज हो रहा है. इस बीच 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर ऑनलाइन लीक हो गया है. जिसे आप यहां तुरंत देख सकते हैं.

यहां देखें 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर भी रिलीज किया गया है. हालांकि सोशल मीडिया पर 'किसी का भाई किसी की जान' के टीजर को आज मेकर्स की ओर से रिलीज किया जाना है. लेकिन इससे पहले सलमान खान के एक फैन ने 'किसी का भाई किसी की जान' के टीजर का थिएटर रिलीज वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

इस वीडियो में आप सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' का पूरा टीजर रिलीज से पहले आसानी से देख सकते हैं. इस फिल्म में सलमान अपने एक्शन अंदाज में दिख रहे हैं. वहीं साउथ ड्रेस में भी सलमान खान हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं. कुल मिलाकर कहा जाए तो 'किसी का भाई किसी की जान' का ये टीजर काफी धमाकेदार है, जिसे देखकर आपको मजा आने वाला है. फैंस भी सोशल मीडिया पर 'किसी का भाई किसी की जान' के लीक टीजर वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.

Biggest Megastar of indian Cinema #SalmanKhan is back with a Bang.

Crowd Going Berserk, Yeh toh Bas Start hai. #KisiKaBhaiKisiKiJaan aa Rahe Eid pe Eidi Dene!! ✨🔥#KBKJTeaserInTheatres pic.twitter.com/pcSy1neOe6
— BALLU LEGEND..!!✨ (@LegendIsBallu) January 25, 2023

कब रिलीज होगी 'किसी का भाई किसी की जान'

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान'(Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को इस साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होनी है. इस फिल्म को 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया जाएगा. सलमान के अलावा इस फिल्म में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी लीड रोल में मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें- Pathaan Release: 'पठान' Shah Rukh Khan को नहीं हिला पाया कंट्रोवर्सी का बवंडर, जानिए इंतजार से बवाल तक की पूरी कहानी

from bollywood https://ift.tt/QnWcavj
https://ift.tt/ZTYuQ9W
Tuesday, January 24, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser: रिलीज से पहले लीक हुआ सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर, फौरन देखें

0 comments:
Post a Comment