Kangana Ranaut On Shah Rukh Khan Pathaan: हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) किसी अगल पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपने बेबाक अंदाज के लिए कंगना रनौत काफी जानी जाती हैं, जिसके चलते आए दिन कंगना का नाम आए दिन सुर्खियों में छाया रहता है. हाल ही में सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) तारीफ करने वाली कंगना रनौत ने अब किंग खान की इस फिल्म को लेकर तंज कसा है. साथ ही अपनी कंगना रनौत ने अपनी फ्लॉप फिल्म 'धाकड़' (Dhaakad) को लेकर भी बड़ी बात कही है.

कंगना रनौत ने 'पठान' पर कसा तंज

कंगना रनौत ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है. इस ट्वीट में कंगना ने सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी फिल्म 'पठान' पर निशाना साधा है. दरअसल कंगना रनौत ने इस ट्वीट में लिखा है कि- 'हां मैं इस बात से इनकार नहीं करती हूं कि मेरी फिल्म धाकड़ एक ऐतिहासिक फ्लॉप फिल्म रही है. शाहरुख खान जी की ये 10 साल में पहली फिल्म चली है. हम भी उनसे प्रेरणा लेते हैं. उम्मीद है जैसे भारत ने उनको मौका दिया है, वैसा हमको भी मिलेगा. आखिर में ये भारत महान और उदार है, जय श्री राम.'

कंगना ने अपने इस ट्वीट के जरिए में इशारो ही इशारो में शाहरुख खान की पिछली फ्लॉप फिल्मों को लेकर तंज कसा है. हालांकि बीते दिन पहले कंगना ने मीडिया के सामने शाहरुख खान की पठान फिल्म की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े थे.

Haan ji Dhaakad bahut badi historic flop rahi hai, iss baat se maine kab mana kiya? SRK ji ki dus saal mein yeh pehli film chali hai,hum bhi unse prerna lete hain, ummeed hai jaise Bharat ne unko mauka diya humko bhi milega, after all yeh Bharat Mahan hai udar hai,Jai Shri Ram🚩
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 27, 2023

इस फिल्म में नजर आएंगी कंगना

बीते साल कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धाकड़' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. इसके बाद अब कंगना रनौत को अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं. कंगना की 'इमरजेंसी' फिल्म की शूटिंग अपने अंतिम पड़ाव है और ये फिल्म शायद इस साल रिलीज की जाए. कंगना रनौत ने फिल्म में 'इमरजेंसी' में बतौर एक्ट्रेस के साथ-साथ डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है.

यह भी पढ़ें- <a title="Shah Rukh Khan Jawan: पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त! 'पठान' के बाद 'जवान' की शूटिंग में जुटे शाहरुख खान, शूट करेंगे एक्शन सीक्वेंस" href="https://ift.tt/hxTR3i6" target="_self">Shah Rukh Khan Jawan: पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त! 'पठान' के बाद 'जवान' की शूटिंग में जुटे शाहरुख खान, शूट करेंगे एक्शन सीक्वेंस

from bollywood https://ift.tt/18YGbQA
https://ift.tt/SDjqNK1
Friday, January 27, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Kangana Ranaut On Pathaan: कंगना रनौत ने शाहरुख खान की 'पठान' पर कसा तंज, कहा- '10 साल में चली एक फिल्म'

0 comments:
Post a Comment