Golden Globe Awards 2023 Live: अमेरिका में 10 जनवरी की रात 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2023 (80th Golden Globe Awards 2023) का आगाज हुआ. गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स इवेंट में दुनिया भर के फिल्मी सितारों और कलाकारों ने शिरकत की. गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का प्रीमियर कल रात 8 बजे हो गया था लेकिन भारतीय दर्शक इसे आ 11 जनवरी को ही देख पाएंगे.

भारत में सुबह 6.30 बजे से गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स का प्रीमियर
इस साल गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स ऑनलाइन लाइव-स्ट्रीम किए गए. अमेरिका में इसका लाइव प्रीमियर 10 जनवरी को रात 8 बजे आयोजित किया गया. वहीं भारत में यह 11 जनवरी सुबह साढ़े 6:30 बजे प्रीमियर होगा. भारतीय दर्शक लायंसगेट प्ले (Lionsgate Play) पर अवॉर्ड शो का मजा ले सकते हैं.

भारत से साउथ फिल्म RRR होगी सम्मानित
बता दें कि, गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में उन अमेरिकी और अंतर्राष्ट्रीय फिल्में और टीवी शोज को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने दुनिया भर में शानदार प्रदर्शन किया हो. खासतौर पर ऐसी फिल्में जिन्होंने आम जनता के लिए आवाज उठाई या अपना प्रभाव छोड़ने में सफल हुई हैं. वहीं इस बार ये ग्लोबल फिल्म पुरस्कार समारोह इंडियन ऑडियंस के लिए भी काफी खास है. दरअसल इसमें साउथ फिल्म 'आरआरआर' (RRR) को भी सम्मानित किया जाएगा. बता दें कि गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में साउथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' (RRR) को दो नॉमिनेशन हासिल हुए हैं. एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म के सुपरहिट गाने 'नाटू-नाटू' (Natu-Natu Song) के लिए मोशन पिक्चर में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और बेस्ट पिक्चर (नॉन-इंग्लिश) के लिए नॉमिनेशनल मिले हैं. वहीं इंडियन ऑडियंस गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में साउथ फिल्म RRR को सम्मानित किए जाने को लेकर काफी एक्साइटेड. फैंस तो खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. वहीं डायरेक्टर एसएस राजामौली और स्टार कास्ट भी फिल्म को मिल रही लगातार उप्लब्धियों से सातवें आसमान पर हैं.

ये भी पढ़ें:-इस्लाम को लेकर ये ख्याल रखती हैं उर्फी जावेद, खबर पढ़कर आहत हो सकती हैं आपकी भावनाएं!

from bollywood https://ift.tt/xFrUHst
https://ift.tt/kt7j3Os
Tuesday, January 10, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Golden Globe Awards 2023 Live: 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2023 में एसएस राजामौली की 'RRR' का 'नाटू नाटू' सॉन्ग बना विनर

0 comments:
Post a Comment