Anushka Sharma On Virat Kohli: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बेशक लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा काफी एक्टिव रहती हैं, जिसकी वजह से अक्सर अनुष्का का नाम लाइमलाइट का हिस्सा बनता रहता है. रविवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे इंटरनेशनल में टीम इंडिया की रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) ने नाबाद 166 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर मेहमान टीम के हौंसले पस्त कर दिए. ऐसे में पति के इस शानदार खेल को देखकर अनुष्का शर्मा ने अपना रिएक्शन दिया है.

विराट कोहली की पारी की फैन हुईं अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर विराट कोहली की शानदार पारी के दम पर टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने 50 ओवरों में 391 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 73 रनों पर धराशायी हो गई और टीम इंडिया ने 317 रनों के बड़े अंतर से एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की अपने शानदार खेल के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) को मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. ऐसे में पति के इस कमाल के खेल की तारीफ भला अनुष्का शर्मा कैसे नहीं करतीं.

अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में विराट कोहली की फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि - क्या आदमी है यार, क्या शानदार पारी खेली है. साथ ही अनुष्का सेलिब्रेशन इमोजी को भी इस इंस्टा स्टोरी में शामिल रखा है. इससे पहले भी कई मौके पर अनुष्का शर्मा कोहली की विराट पारी को देखकर अपने रिएक्शन देती हुईं पाई गई हैं.

इस फिल्म से कमबैक करेंगी अनुष्का शर्मा

साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में अनुष्का शर्मा को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखा गया था. ऐसे में करीब 5 साल के लंबे इंतजार के बाद अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) नेटफ्लिक्स की फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' के जरिए वापसी करती दिखेंगी. अनुष्का शर्मा की इस अपकमिंग ओटीटी फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इस फिल्म में अनुष्का पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार अदा कर रही हैं.

यह भी पढ़ें- मुंबई ट्रैफिक पर भड़कीं सोनम कपूर तो यूजर्स ने लगाई क्लास, कहा- 'पापा की परी उड़ के चली जाओ'

from bollywood https://ift.tt/TBX1jOG
https://ift.tt/VUs9PCJ
Sunday, January 15, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Anushka Sharma Pics: 'क्या आदमी है यार', कोहली की 'विराट' पारी पर अनुष्का शर्मा ने दिया ये रिएक्शन

0 comments:
Post a Comment