Sidebar Ads

Saturday, January 28, 2023

Pathaan: नहीं थम रहा 'पठान' का क्रेज, लंदन में सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने देखी शाहरुख खान की फिल्म

Sara Tendulkar On SRK Pathaan: बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' का जादू मौजूदा समय में लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. हर कोई 'पठान' की तारीफ में कसीदें पढ़ रहा है. जिसके चलते सिनेमाघरों में भारी संख्या में लोग किंग खान की फिल्म 'पठान' (Pathaan) का मजा लेने जा रहे हैं. हिंदी सिनेमा के तमाम कलाकारों ने फिल्म 'पठान' को देखा और उसकी तारीफ की है. इस बीच अब भारत के महान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) ने भी 'पठान' फिल्म को देखा है.

सारा तेंदुलकर ने देखी 'पठान'

मौजूदा समय में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की बेटी सारा तेंदुलकर लंदन में मौजूद हैं. ऐसे में सारा अपनी दोस्तों के साथ लंदन के सिनेमाघर में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को देखने पहुंची हैं. इस दौरान सारा की कई दोस्त भी उनके साथ नजर आई हैं. दरअसल सारा तेंदुलकर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस मौके की एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है. जिसमें सारा अपनी दोस्तों के साथ दिखाई दे रही हैं, जबकि पीछे बड़े पर्दे पर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का झूम जो पठान गाना बजता हुआ नजर आ रहा है. ऐसे में ये साफ कहा जा सकता है कि किंग खान की 'पठान' का क्रेज हर दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है. हर कोई 'पठान' का दीवाना होता जा रहा है.

ये सेलेब्स कर चुकें हैं 'पठान' की तारीफ

सुपरस्टार ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, करण जौहर, शिल्पा शेट्टी, जाह्नवी कपूर और अनुराग कश्यप जैसी हस्तियां 'पठान' (Pathaan) की जमकर तारीफ कर चुके हैं. ये लाजिमी भी है क्योंकि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 55 करोड़ का कलेक्शन करने वाली पहली फिल्म बनी है. इतना ही नहीं रिलीज के 4 दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार 'पठान' ने इतिहास रच दिया है. सुपरस्टार शाहरुख खान के अलावा एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर जॉन अब्राहम 'पठान' में लीड रोल में मौजूद है. जबकि सुपरस्टार सलमान खान ने इस फिल्म में शानदार कैमियो किया है.

यह भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुए अनुराग कश्यप, बोले - 'आज भी इग्नोर करने का होता है पछतावा'

from bollywood https://ift.tt/Mc5v3Xu
https://ift.tt/dF0gpHP

0 comments:

Post a Comment