Adipurush Box Office Collection Day 10: प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ की ओपनिंग बेहद दमदार हुई और ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन भी किया. हालांकि डायरेक्टर ओम राउत द्वारा रामायण पात्रों के फिल्म में खराब चित्रण और मनोज मुंतशिर के सड़क छाप डायलॉग की वजह से फिल्म विवादों में फंस गई और फिर देखते ही देखते दर्शकों ने फिल्म को सिरे से खारिज कर दिया जिसका इसकी कमाई पर भी असर पड़ा.

अब आलम ये है कि दर्शकों से लेकर सेलेब्स और फिल्म क्रिटिक्स लोगों की आस्था और विश्वास का अनादर करने के लिए ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स पर जमकर निशाना साध रहे हैं. हालांकि बाद में मेकर्स ने फिल्म के विवादित डायलॉग में बदलाव भी किया लेकिन ‘आदिपुरुष’ को इसका कोई फायदा नहीं हुआ है. चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन कितना कारोबार किया है?

‘आदिपुरुष’ ने रिलीज के 10वें दिन कितनी कमाई की?
‘आदिपुरुष’ को रिलीज हुए रविवार को 10 दिन हो चुके हैं. ये फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में ‘हर भारतीय की आदिपुरुष’ टैग लाइन से रिलीज हुई थी. प्रभास की इस फिल्म को लेकर काफी बज था लेकिन बडे पर्दे पर आने के बाद इस फिल्म के डायलॉग से लेकर वीएफएक्स ने बेहद निराश किया. इसी के साथ ओपनिंग वीकेंड के बाद से इस फिल्म की कमाई में हर दिन गिरावट भी दर्ज की गई है. वहीं इस वीकेंड पर भी ‘आदिपुरुष’ की कमाई में कोई इजाफा नहीं हुआ. वहीं अब ‘आदिपुरुष’ के रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘आदिपुरुष’ की कमाई में रविवार को मामूली इजाफा हुआ है और इसने बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ की अनुमानित कमाई की है. इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन अब 274. 55 करोड़ रुपये हो गया है.

रिलीज के 10 दिन बाद भी 300 करोड़ पार नहीं कर पाई ‘आदिपुरुष’
600 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी ‘आदिपुरुष’ रिलीज के 10 दिन बाद ही 300 करोड़ का आंकड़ा छूने से अभी काफी दूर है. फिल्म की कमाई की रफ्तार देखकर इसका 300 करोड़ के क्लब में शामिल होना मुश्किल लग गया है. इसी के साथ फिल्म का अपनी लागत को निकालना भी अब बेहद मुश्किल हो गया है.

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो आदिपुरुष में प्रभाष ने राघव, कृति ने जानकी, सनी सिंह ने लक्ष्मण देवदत्त नागे ने हनुमान और सैफ अली खान ने लंकेश की भूमिका निभाई है. फिल्म को टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है.

ये भी पढ़ें: -<a href="https://ift.tt/mAic0QF की एज में इतना सारा एक्शन कैसे कर लेते हैं Shahrukh Khan? किंग खान ने किया खुलासा, बोले- बहुत दर्द की दवाई..

from bollywood https://ift.tt/6JXA584
https://ift.tt/bfs7lMt
Sunday, June 25, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Adipurush BO Collection Day10: रववर क 'आदपरष' क कमई म हआ ममल इजफ जन- परभस-कत क फलम क 10व दन क कलकशन

0 comments:
Post a Comment