Ileana D'cruz On Pregnancy: इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने अप्रैल में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. उसके बाद से ही वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. हर दिन वो अपने इस खास पलों की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक पिक्चर शेयर की थी. हालांकि इसमें उन्होंने उनका फेस ठीक तरह से रिवील नहीं किया. अब शुक्रवार को इलियाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आस्क मी एनीथिंग सेशन किया. जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़े कई राज खोले.

वजन बढ़ने पर क्या सोचती हैं इलियाना
इलियाना डिक्रूज से जब उनके फैन ने इसी सेशन में सवाल किया कि वो इस पीरियड में वजन बढ़ने पर क्या सोचती हैं तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि शुरुआत में उन्हें ये सवाल परेशान करता था लेकिन अब उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. इलियाना ने ये भी बताया कि कभी-कभी वो अच्छा फील नहीं करती हैं लेकिन जो लोग उन्हें प्यार और सपोर्ट करते हैं वो उन्हें ये याद दिलाते रहते हैं कि वो अपने अंदर एक इंसान बना रही हैं.

डॉक्टर का चेकअप भी नहीं कर सकता मदद
इलियाना ने लिखा, 'मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि जब आप बच्चे को जन्म दे रही होती हैं तो बहुत से लोग आपके वजन पर टिप्पणी करते हैं. जब आप डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जाते हैं तो इससे कोई मदद नहीं मिलती है और उन्हें हर बार आपका वजन मापना पड़ता है. तो, ये लगातार आपके दिमाग में रहता है.'

'कभी-कभी मुझे अच्छा महसूस नहीं होता'
इलियाना ने आगे कहा, 'मैं बस यह कहना चाहती हूं कि पिछले कुछ महीनों में मेरे शरीर में जो बदलाव आया है, वो मुझे पसंद है. ये बहुत मिरेकल, बेहतरीन और प्यारा सफर है. और हां, मैं एक इंसान हूं और कुछ दिन ऐसे होते हैं जब मुझे अच्छा महसूस नहीं होता, लेकिन मेरे पास एक बहुत प्यारा सपोर्ट और लोग हैं जो मुझसे प्यार करते हैं और मुझे याद दिलाते हैं कि मैं अपने अंदर एक छोटा सा इंसान बना रही हूं. इसलिए वजन मायने नहीं रखता और खुश और स्वस्थ रहें, अपने शरीर की सुनें, और जो करना सही लगे वही करें.'

इलियाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं लेकिन वो शुरू से ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर बेहद चुप रही हैं. उन्होंने हाल ही में अपने पार्टनर की धुंधली तस्वीर शेयर कर अपने बच्चे के पिता की झलक दिखाई.

यह भी पढ़ें: 'टीकू वेड्स शेरू' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी-अवनीत कौर के उम्र के फासले पर Kangana Ranaut ने दिया जवाब, इरफान खान से बताया कनेक्शन

from bollywood https://ift.tt/sKTPbBW
https://ift.tt/4uKxYFJ
Friday, June 23, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Ileana D'cruz क परगनस म बढ गय ह वजह एकटरस न सशल मडय पर बतई अपन परशन

0 comments:
Post a Comment