Sidebar Ads

Monday, June 12, 2023

Shah Rukh Khan: जब शाहरुख ने मेहमानों को थर्माकोल की प्लेट में परोसी थी बिरयानी, गौरी के बर्थडे से जुड़ा है यह किस्सा

Shah Rukh Khan Unknown Facts: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख अपनी फिल्म पठान की कामयाबी का लगातार जश्न मना रहे हैं. जब पठान के टीवी प्रीमियर का एलान हुआ तो उनके फैंस मन्नत के बाहर जश्न मनाने पहुंच गए. ऐसे में शाहरुख भी पीछे नहीं रहे और बालकनी में पहुंचकर अपने फैंस को तहेदिल से शुक्रिया कहा. उन्होंने फैंस को फ्लाइंग किस दिए. साथ ही, झूमे जो पठान गाने का हुक स्टेप भी किया. इस दौरान मन्नत और उससे जुड़ा एक किस्सा चर्चा में आ गया. साथ ही, उस घटना का जिक्र होने लगा, जब शाहरुख खान ने अपने मेहमानों का स्वागत तो बिरयानी से किया था, लेकिन यह बिरयानी थर्माकोल की प्लेट में परोसी गई थी. वहीं, मेहमानों को प्लास्टिक के गिलासों में पानी दिया गया था. आइए आपको उस किस्से से रूबरू कराते हैं...

शबीना खान ने बताया था पूरा किस्सा

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख की इस मेहमाननवाजी का अंदाज गौरी के बर्थडे पर नजर आया था. इस किस्से के जिक्र डिजाइनर से प्रॉड्यूसर बनी शबीना खान ने मार्च 2013 के दौरान नॉच मैग्जीन में किया था. उन्होंने शाहरुख और गौरी के साथ बिताए अपने लम्हों को बयां किया था. द एसआरके स्टोरी टाइटल से प्रकाशित इस आर्टिकल में शबीना ने बॉलीवुड में शाहरुख के शुरुआती दिनों के बारे में बताया था. साथ ही, उस वक्त का भी जिक्र किया था, जब वह गौरी के साथ मुंबई शिफ्ट हुए थे.

वन बेडरूम के फ्लैट में रहते थे शाहरुख-गौरी

शबीना ने बताया कि जब शाहरुख गौरी को मुंबई लेकर आए, उस दौरान वह कुछ वक्त तक अजीज मिर्जा के घर में रुके. इसके बाद उन्होंने माउंट मैरी में वन बेडरूम का अपार्टमेंट किराए पर लिया. उस दौरान गौरी घर के सारे काम खुद करती थीं, क्योंकि उस छोटे-से घर के लिए उन्हें नौकरानी की जरूरत नहीं थी. शाहरुख दिल्ली से अपनी मारुति 800 लेकर आए थे, जिसे गौरी चलाती थीं.

जब पूरी हुई शाहरुख की मन्नत

शबीना ने बताया कि गौरी के बर्थडे के दौरान शाहरुख ने अपने ड्रीम बंगले मन्नत को खरीद लिया था. उसी दिन आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख को डीडीएलजे की फर्स्ट कॉपी दिखाने का फैसला किया था. ऐसे में उस दिन शाहरुख ने हम सभी को दावत दी थी. उन्होंने घर की टूटी-फूटी छत पर हम सभी को बुलाया. वहां सिर्फ एक बल्ब लगा हुआ था. उसके अलावा किसी भी तरह की लाइट नहीं थी. शाहरुख ने हमें थर्माकोल की प्लेट में बिरयानी परोसी, जबकि पानी भी डिस्पोजल ग्लास में दिया गया. दरअसल, शाहरुख अपना नया घर दिखाने के लिए बेहद उत्साहित थे.

इतने साल में चुका पाए थे कर्ज

शाहरुख ने शबीना को बताया था कि जब वह मन्नत खरीद रहे थे, उस वक्त उनके पास बचत के दो करोड़ रुपये थे, जबकि उस दौरान बंगले की कीमत 30 करोड़ रुपये थी. हालांकि, शाहरुख ने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए बाकी रकम उधार ली थी, जिसे उन्होंने बेहद कड़ी मेहनत करके सिर्फ चार साल में चुका दिया था. आज की तारीख में दुनिया के कई देशों में शाहरुख के घर हैं.

<a href="https://ift.tt/Ih37S1R Makbul Birthday: एक्टिंग करने से पहले 'मकबूल' क्यों हुईं सना? आंखें नम कर देगा बाप-बेटी का यह किस्सा

from bollywood https://ift.tt/plSmQLg
https://ift.tt/3xltIR2

0 comments:

Post a Comment