Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 6: सारा अली खान और विक्की कौशल की जोड़ी पहली बार 'जरा हटके जरा बचके' में ऑनस्क्रीन नजर आई है. दर्शकों को उनकी केमिस्ट्री पसंद आ रही है और इसी के साथ ये फिल्म ऑडियंस को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रही है. विक्की-सारी की फिल्म ने रिलीज के पांच दिनों के भीतर बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि वीकडेज में फिल्म की कमाई पर काफी असर पड़ा है और इसमें गिरावट देखी जा रही है. चलिए यहां जानते हैं 'जरा हटके जरा बचके' ने अपनी रिलीज के 6ठे दिन यानी बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ ने छठे दिन कितनी कमाई की?
रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का डायरेक्शन लक्ष्मण उटेकर ने किया है. फिल्म को पहले दिन से ही ऑडियंस का प्यार मिला है. हालांकि सोमवार से फिल्म की कमाई में गिरावट जारी है. वहीं अब 'जरा हटके जरा बचके' की रिलीज के 6ठे दिन यानी बुधवार के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक विक्की और सारा की फिल्म ने अपनी रिलीज के छठे दिन 3.60 करोड़ का कारोबार किया है. इससे पहले मंगलवार को फिल्म की कमाई 3.87 करोड़ रही थी. यानी बुधवार को 'जरा हटके जरा बचके' की कमाई में मामूली गिरावट आई है. इसी के साथ फिल्म की 6 दिन की कुल कमाई अब 34.20 करोड़ रुपये हो गई है.

'जरा हटके जरा बचके' 40 करोड़ के बजट में बनी है
'जरा हटके जरा बचके' को 40 करोड़ के बजट में बनाया गया है. वहीं फिल्म ने 6 दिन में अपनी कमाई की आधी से ज्यादा लागत वसूल कर ली है. वहीं इसके वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन करने की उम्मीद है. दरअसल 'जरा हटके जरा बचके' के पास अभी कमाई करने का मौका है क्योंकि फिलहाल कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. 16 जून को ही प्रभास और कृति सेनन स्टारर ‘आदिपुरुष’ रिलीज होगी. तब तक 'जरा हटके जरा बचके' अच्छी कमाई कर सकती है.

फिल्म की स्टार कास्ट
'जरा हटके जरा बचके' की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें विक्की और सारा के अलावा नीरज सूद, कनुप्रिया पंडित, राकेश बेदी, हरचरण चावला, आकाश खुराना, सुष्मिता मुखर्जी और शारिब हाशमी ने सपोर्टिंग रोल प्ले किया है. 'जरा हटके जरा बचके' की ओटीटी रिलीज की बात करें तो यह फिल्म थिएट्रिकल रन के बाद जियो सिनेमा पर रिलीज होगी.

Sonnalli Seygall Wedding: हैवी पिंक साड़ी पहन सोनाली सहगल ने लिए आशीष के साथ फेरे, कार्तिक आर्यन समेत ये सितारे हुए शादी में शामिल

from bollywood https://ift.tt/g1MxIAP
https://ift.tt/0BE5for
Wednesday, June 7, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» ZHZB Box Office Collection Day 6: घटती कमाई के बावजूद ‘जरा हटके जरा बचके’ ने आधी से ज्यादा लागत की वसूल, छठे दिन इतना किया कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment